IG कुमाऊं और एसएसपी नैनीताल ने बनभूलपुरा में नए थाने के निर्माण कार्य के शुभारम्भ हेतु रखी नींव, करवाया भूमि पूजन

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री उत्तराखड द्वारा विगत वर्ष बनभूलपुरा में स्थित भूमि को पुलिस विभाग को आवंटित कर थाना बनाए जाने की घोषणा की गई।

जिस क्रम में पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड एवं SSP नैनीताल के प्रयासों से नए थाने के निर्माण हेतु आवश्यक सभी प्रक्रियाओं को पूर्ण कर निर्माणदाई संस्था से समन्वय स्थापित करते हुए आज रिद्धिम अग्रवाल आईजी कुमाऊं रेंज तथा प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल द्वारा बनभूलपुरा में नए थाने की नींव डालने हेतु भूमि पूजन किया गया।

साथ ही जनता को यह संदेश दिया गया कि यह थाना पुलिसिंग को बेहतर करने, अपराध नियंत्रण, स्थानीय लोगों की शिकायतों का त्वरित समाधान करने, बाहरी/ संदिग्ध व्यक्ति के आवागमन में भी पर्याप्त चेकिंग करते हुए एक मजबूत और सशक्त पुलिस व्यवस्था स्थापित करने के उद्देश्य से बनाया जा रह है ताकि अराजक और उपद्रवी किस्म के तत्वों पर भी लगाम लगाई जा सके। एसएसपी नैनीताल द्वारा मुख्यमंत्री एवं सभी उच्चाधिकारियों को भी धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

इस दौरान प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी, नितिन लोहनी सीओ हल्द्वानी, नीरज भाकुनी थानाध्यक्ष बनभूलपुरा समेत अन्य पुलिस बल मौजूद रहे।

Related Posts

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

हल्द्वानी। राज्यपाल सचिवालय, उत्तराखण्ड तथा भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में संचालित “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के अंतर्गत रविवार को उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय,…

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

  • By Tanuja
  • August 2, 2026
  • 3 views
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 4 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 11 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 8 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण