हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल द्वारा जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में दिनेश जोशी थानाध्यक्ष मुखानी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त पंकज कुमार पुत्र स्वर्गीय पनी राम निवासी फ़ूडवेली रेस्टोरेंट लामाचौड़ हल्द्वानी को 42 पाउच अवैध देसी मसालेदार शराब माल्टा व 36 पव्वें मैकडवल व्हिस्की अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में अभियुक्त के विरुद्ध थाना मुखानी पर मु0अ0स0– 130/25 धारा 60 Ex Act में अभियोग पंजीकृत किया गया।
पुलिस टीम-
1- अपर उपनिरीक्षक खीम राम
2- हेड कांस्टेबल वीर सिंह
3- कांस्टेबल कुंदन शाही





