हल्द्वानी। प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियो को अधिक से अधिक निरोधात्मक कार्यवाही करने, वारंट की शत प्रतिशत तमील किये जाने तथा थाना क्षेत्र में अपराधियो व गुण्डा व्यक्तियो के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु सख्त दिशा निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में प्रकाश चन्द्र एसपी सिटी हल्द्वानी एवं दीपशिखा अग्रवाल क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण तथा दिनेश सिंह फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआं के नेतृत्व में लालकुआं पुलिस टीम द्वारा दि0 26/05/25 को माननीय न्यायालय हल्द्वानी नैनीताल से जारी वारण्ट CC NO – 742/2024 धारा- 60 आबकारी अधिनियम में वारण्टी अभियुक्त जोगिंदर सिंह पुत्र राम सिंह निवासी ग्राम जयपुर बीसा हल्दुचोड़ लालकुआं को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी टीम-
- उ0नि0 शंकर नयाल
- का0 गुरमेज सिंह
- का0 मनीष कुमार





