हल्द्वानी शहर में कोविड-19 को लेकर अलर्ट जारी, स्वास्थ्य विभाग सतर्क

हल्द्वानी। शहर में एक बार फिर कोविड-19 को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। हालांकि अब तक हल्द्वानी में कोविड-19 का कोई नया मामला सामने नहीं आया है, लेकिन देश के कुछ हिस्सों में वायरस के नए वेरिएंट के मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सतर्क हो गया है।

जिला अस्पताल और सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय (एसटीएच) में अलर्ट जारी कर दिया गया है। अस्पताल प्रबंधन को सभी आवश्यक दिशा-निर्देशों के पालन के निर्देश दिए गए हैं। ऑक्सीजन की आपूर्ति, आवश्यक दवाइयों का भंडारण और चिकित्सा स्टाफ की तैनाती सुनिश्चित की जा चुकी है।

एसटीएच के प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि वर्तमान में किसी भी कोविड केस की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन राज्य सरकार की गाइडलाइंस के तहत सभी जरूरी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। उन्होंने कहा, “यदि मामले बढ़ते हैं तो बेड की संख्या बढ़ाने के लिए हम पूरी तरह तैयार हैं। कोविड के पिछले अनुभवों से हमने काफी कुछ सीखा है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी सतर्कता बरती जा रही है।”

डॉ. जोशी ने यह भी स्पष्ट किया कि इस बार सामने आ रहा वेरिएंट पहले की तुलना में अधिक खतरनाक नहीं माना जा रहा है, लेकिन फिर भी किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए एसटीएच और जिला अस्पताल पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से आमजन से अपील की गई है कि वे सतर्क रहें, कोविड जैसे लक्षण महसूस होने पर तत्काल जांच कराएं, मास्क पहनें और सार्वजनिक स्थलों पर सामाजिक दूरी का पालन करें। विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस बार कोई भी लापरवाही नहीं बरती जाएगी।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी। “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में, मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 10 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 12 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन