“नो पार्किंग जोन एवं यातायात नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध नैनीताल पुलिस व सीपीयू ने चलाया सघन चैकिंग अभियान

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के आदेश के अनुपालन में, आज दिनांक 27.04.2025 को प्रभारी निरीक्षक मल्लीताल हेम पंत एवं यातायात प्रभारी नैनीताल वेद प्रकाश के नेतृत्व में नैनीताल शहर में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान, लोगों द्वारा नो पार्किंग जोन में वाहन पार्क कर यातायात व्यवस्था को बाधित करने पर 25 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए नो पार्किंग जोन से वाहनों को टो किया गया।

इसके अतिरिक्त, सीपीयू प्रभारी जगदीश राम कोहली के नेतृत्व में हॉक मोबाइल टीम द्वारा मॉल रोड, डॉट चौराहा, भवाली रोड, हल्द्वानी रोड एवं मल्लीताल, भवाली क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस दौरान नो पार्किंग, रैश ड्राइविंग, बिना हेलमेट, तथा रॉन्ग साइड ड्राइविंग जैसे उल्लंघनों पर कुल 28 वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई।

इसी क्रम में हल्द्वानी क्षेत्र में भी CPU टीम द्वारा 51 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही करते हुए कुल ₹41,000/- संयोजन शुल्क वसूला गया।

जनपद नैनीताल पुलिस का संदेश-

सभी पर्यटकों व स्थानीय जनता से अपील की जाती है कि नो पार्किंग जोन में अपने वाहन पार्क न करें, निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें। साथ ही सभी वाहन चालक यातायात नियमों का पूर्ण रूप से पालन करें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे और सभी की यात्रा सुरक्षित एवं सुविधाजनक हो।

Related Posts

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2026” के अंतर्गत जनपद में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने…

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

नैनीताल। क्षेत्रीय लोगों की लंबे समय से मांग पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जनहित में बड़ा निर्णय लेते हुए जनपद नैनीताल के विधानसभा क्षेत्र नैनीताल के ग्राम कटीमी गजार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026

  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश