जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने नाम पूछ कर हिन्दू पर्यटकों पर दागी गोलियां, अब तक 27 लोगों ने गवाई जान

जम्मू-कश्मीर। पहलगाम में टूरिस्‍ट पर हुए आतंकी हमले में 25 से ज्‍यादा लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। मरने वालों में दो विदेशी भी शामिल हैं। एक शख्‍स इजरायल और एक इटली का रहने वाला है। वो घाटी में घूमने के लिए आए हुए थे।मंगलवार सुबह आतंकवादियों ने पर्यटकों पर बड़ा हमला कर दिया। पर्यटकों का नाम पूछ-पूछकर आतंकियों ने उनपर गोली चलाई। अनंतनाग जिले के बैसरन घाटी के ऊपरी इलाकों में टूरिस्‍ट घूम रहे थे, तभी अचानक उन पर गोलीबारी कर दी गई। इस हमले में एक सैलानी की मौत हो गई जबकि 20 अन्‍य घायल हुए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी इस वक्‍त सउदी अरब में हैं। पीएम ने सउदी से गृह मंत्री अमित शाह को फोन मिलाया और तुरंत पहलगाम जाने का निर्देश दिया। गृह मंत्री पहलगाम के लिए दिल्‍ली से निकल चुके हैं। इससे पहले अमित शाह आईबी चीफ, जम्‍मू-कश्‍मीर के डीजी और सेना व सीआरपीएफ के आला अधिकारियों के साथ एक हाई-लेवल मीटिंग भी की। पीएम मोदी इस मीटिंग में वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग से उपलब्‍ध रहे। जम्‍मू-कश्‍मीर के सीएम उमर अब्‍दुल्‍ला भी इस घटना को लेकर काफी गंभीर हैं। वो तुरंत ही पहलगाम के लिए निकल रहे हैं।गृह मंत्री अमित शाह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत एक हाई-लेवल मीटिंग बुलाई है। बताया जा रहा है कि इस मीटिंग में सेना, सीआरपीएफ और जम्‍मू-कश्‍मीर पुलिस के अलावा अधिकारी सहित जम्‍मू-कश्‍मीर के उपराज्‍यपाल वीके सिन्‍हा वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के जरिए मौजूद रहे। खुफिया सुरक्षा एजेंसी के मुताबिक आतंकी टूरिस्ट के बड़े ग्रुप को टारगेट करने की फिराक में थे। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आतंकी फरार हो गए। सुनियोजित तरीके से टूरिस्‍ट को निशाना बनाया गया। गर्मियों के इस सीजन में घाटी में टूरिस्‍ट की संख्‍या काफी ज्‍यादा बढ़ जाती है। टूरिस्‍ट को निशाना बनाकर आतंकी जम्‍मू-कश्‍मीर में सैलानियों के प्रवेश को रोकना चाहते हैं।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani
  • Related Posts

    मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, उग्रवादियों ने कई घरों को लगाई आग, भारी फोर्स के बाद उखरुल में लगा कर्फ्यू

    मणिपुर में एक बार फिर हिंसा भड़क गई है। यहां उखरुल जिले में सशस्त्र उग्रवादियों ने कई मकानों में आग लगा दी। यह घटना तंगखुल नगा समुदाय के एक सदस्य…

    भारत-ईयू व्यापार समझौते पर क्यों भड़के अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप

    दिल्ली। टैरिफ के आगे भारत की ओर से झुकने से इनकार करने के बाद से अमेरिका परेशान है। ट्रंप प्रशासन के मंत्री तरह-तरह के बयान दे रहे हैं। भारत यूरोप…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

    • By Tanuja
    • September 20, 2026
    • 9 views
    मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

    SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

    • By Tanuja
    • September 19, 2026
    • 8 views
    SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

    कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

    • By Tanuja
    • September 19, 2026
    • 8 views
    कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

    पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

    • By Tanuja
    • September 19, 2026
    • 9 views
    पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

    नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

    • By Tanuja
    • September 19, 2026
    • 9 views
    नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

    ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

    • By Tanuja
    • September 19, 2026
    • 11 views
    ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन