परिवारिक कार्यक्रम में दिल्ली गए हल्दीचौड़ के सुनार के घर से लाखों की चोरी

लालकुआं। पारिवारिक कार्यक्रम में दिल्ली गए हल्दूचौड़ के प्रसिद्ध सर्राफा व्यवसाई की गैर मौजूदगी में घर में घुस कर चोरों ने 30 लाख रुपए से भी अधिक के सोने के जेवरात एवं साढ़े चार लाख रुपए नगदी चोरी कर ली। घटना के बाद से सुनार बदहवास हालत में है।प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्दूचौड़ के नया बाजार में वर्मा ज्वैलर्स के नाम से दुकान चलाने वाले नितेश वर्मा गोपीपुरम में जय अरिहंत कॉलेज के समीप निवास करते हैं, गत रविवार को वह परिवार समेत दिल्ली में अपनी साली के घर में हो रहे आयोजन में शामिल होने गए थे, आज मंगलवार की दोपहर बाद जैसे ही वह घर लौटे तो मुख्य द्वार खोलने के बाद अंदर जाकर देखा तो पूरा सामान बिखरा पड़ा था, दो दिन के बीच चोरों ने घर में रखे लगभग तीन सौ ग्राम सोने के जेवरात एवं साढ़े चार लाख रुपए नगद चोरी कर लिए, चोरों ने घर का सारा सामान इधर-उधर फेंक कर तहस-नहस कर दिया है। नितेश की पत्नी अभी दिल्ली में ही है, इसलिए चोरी गए सामान का ठीक प्रकार आकलन करना मुश्किल हो रहा है। नितेश के अनुसार साढ़े चार लाख रुपए नगद और दुकान का तीन सौ ग्राम सोना उन्होंने घर की अलमारी में रखा था जो कि चोरी चला गया है। घटना की सूचना के बाद मौके में पहुंची पुलिस क्षेत्राधिकारी लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल और कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दिनेश फ़र्त्याल ने घटना की छानबीन एवं सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। पुलिस क्षेत्राधिकारी दीप शिखा अग्रवाल ने कहा कि पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है, जल्द ही मामले में अभियोग पंजीकृत कर घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani
  • Related Posts

    Exploring the Best Local Events in Nainital: A Complete Guide

    Overview of Local Events in Nainital Key Festivals and Fairs Activities for Tourists and Locals How to Plan Your Visit to Local Events

    मानव तस्करी पर न्यायिक मंथन, भीमताल के उजाला अकादमी में दो दिवसीय कोलोक्वियम शुरू

    नैनीताल। मानव तस्करी जैसे गंभीर अपराध से निपटने और इससे जुड़े मामलों में प्रभावी न्यायिक कार्रवाई को मजबूत बनाने के उद्देश्य से उत्तराखंड ज्यूडिशियल एंड लीगल एकेडमी (उजाला), भवाली में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

    • By Tanuja
    • September 20, 2026
    • 9 views
    मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

    SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

    • By Tanuja
    • September 19, 2026
    • 8 views
    SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

    कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

    • By Tanuja
    • September 19, 2026
    • 8 views
    कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

    पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

    • By Tanuja
    • September 19, 2026
    • 9 views
    पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

    नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

    • By Tanuja
    • September 19, 2026
    • 9 views
    नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

    ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

    • By Tanuja
    • September 19, 2026
    • 11 views
    ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन