एसएसपी नैनीताल का अपराधों में अंकुश लगाने हेतु सख्त कदम, 1342 फड़-फेरी, दुकान, किरायेदारों को किया चैक, 352 का किया सत्यापन

नैनीताल। एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के कड़े निर्देश में जनपद नैनीताल में अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए लगातार “ऑपरेशन सेनेटाइज” सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में दिनांक 21 अप्रैल 2025 को जनपद नैनीताल के सभी थाना चौकी क्षेत्रों में चप्पे-चप्पे में “ऑपरेशन सेनेटाइज” अभियान चलाकर बाहरी व्यक्तियों, फड़-फेरी वालों, मजदूरों, ठेलेवालों, किराएदारों, और संदिग्ध तत्वों का शत-प्रतिशत सत्यापन किया गया।

एसएसपी के निर्देश पर सभी क्षेत्राधिकारियों द्वारा पुलिस टीमों का गठन कर विभिन्न क्षेत्रों में जाकर सत्यापन कार्यवाही को अंजाम दिया।

अभियान में क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी नितिन लोहनी, क्षेत्राधिकारी भवाली प्रमोद साह, क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पांडे, थानाध्यक्ष और चौकी प्रभारी अपने-अपने पुलिस बल के साथ सक्रिय रूप से शामिल हुए। इस अभियान का उद्देश्य बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन करना और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना है। पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही-पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही-• कुल घर, दुकान, फड़ फेरी, संदिग्ध को चैक किये- 1342• पहचान एप के माध्यम से कुल सत्यापन- 76• मैन्युअल कुल सत्यापन- 276 • बिना सत्यापन किरायेदार, मजदूर आदि रखने पर 83 पुलिस एक्ट में कुल चालान- 31• कोर्ट चालान- 23 जुर्माना 2,30,000 रुपये• 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालान/ जुर्माना- 161• किराएदार, मकानमालिक, फड़ फेरी कुल चालान- 140• कुल जुर्माना- 3,92,550 रुपयेएसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा का संदेश- “हमारा उद्देश्य नागरिकों को सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण प्रदान करना है। यह अभियान समाज में सुरक्षा की भावना को मजबूत करेगा और अपराधों में कमी लाएगा। हमारी पुलिस टीम लगातार ऐसे कदम उठा रही है जिससे क्षेत्र में कोई भी अवांछनीय तत्व न हो।” साथ ही, पुलिस टीमों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत प्रभावी रूप से सायंकालीन गश्त भी की गई। इस गश्त के दौरान मुख्य मार्गों, संवेदनशील क्षेत्रों तथा भीड़-भाड़ वाले इलाकों में सतर्कता बरती गई, जिससे क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और नागरिकों में सुरक्षा की भावना सुनिश्चित हो सके।

  • Related Posts

    दीपावली पर्व के दृष्टिगत नैनीताल पुलिस अलर्ट, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर

    हल्द्वानी। दीपावली पर्व के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर नैनीताल…

    वाहन चोरी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश, 3 अभियुक्तों समेत 1 मैकेनिक गिरफ्तार

    हल्द्वानी। डॉ. मंजूनाथ टी०सी० वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल* के कुशल निर्देशन में नैनीताल पुलिस द्वारा वाहन चोरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    छोटी दीपावली पर नैनीताल आँचल दुग्ध संघ ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना

    • By Tanuja
    • November 7, 2026
    • 6 views
    छोटी दीपावली पर नैनीताल आँचल दुग्ध संघ ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना

    दीपावली पर्व के दृष्टिगत नैनीताल पुलिस अलर्ट, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर

    • By Tanuja
    • November 7, 2026
    • 6 views
    दीपावली पर्व के दृष्टिगत नैनीताल पुलिस अलर्ट, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर

    लालकुआं पुलिस ने नकबजनी चोरी का 19 दिन में खुलासा, 2 शातिर चोर गिरफ्तार, 2.69 लाख के सोने-चांदी के जेवरात बरामद

    • By Tanuja
    • November 7, 2026
    • 8 views
    लालकुआं पुलिस ने नकबजनी चोरी का 19 दिन में खुलासा, 2 शातिर चोर गिरफ्तार, 2.69 लाख के सोने-चांदी के जेवरात बरामद

    वाहन चोरी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश, 3 अभियुक्तों समेत 1 मैकेनिक गिरफ्तार

    • By Tanuja
    • November 7, 2026
    • 10 views
    वाहन चोरी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश, 3 अभियुक्तों समेत 1 मैकेनिक गिरफ्तार

    पुस्तकदान कार्यक्रम में कुलपति प्रो लोहनी सम्मानित

    • By Tanuja
    • November 2, 2026
    • 9 views
    पुस्तकदान कार्यक्रम में कुलपति प्रो लोहनी सम्मानित

    ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ का भव्य समापन, गूगल जेपी मॉर्गन और ग्लोबल लॉजिक के दिग्गजों की मौजूदगी में छात्रों ने बिखेरा जलवा

    • By Tanuja
    • November 2, 2026
    • 9 views
    ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ का भव्य समापन, गूगल जेपी मॉर्गन और ग्लोबल लॉजिक के दिग्गजों की मौजूदगी में छात्रों ने बिखेरा जलवा