मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने 1.5 करोड़ से अधिक के गबन के आरोप में बीडीओ समेत 18 लोगों के खिलाफ कार्यवाही करने के दिए निर्देश

जौनपुर। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शिल्पी चतुर्वेदी ने शुक्रवार को डेढ़ करोड़ से अधिक के गबन के आरोप में महाराजगंज के तत्कालीन बीडीओ समेत 18 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।

वादी मुकदमा रामाशंकर यादव निवासी ग्राम सेनपुर कला (चारो) महाराजगंज ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल किया कि तत्कालीन खंड विकास अधिकारी महाराजगंज, ग्राम प्रधान शिवनाथ यादव, सेक्रेटरी संतोष दुबे, जेई धर्मराज समेत 18 ने मिलकर डेढ़ करोड़ रुपये का गबन किया है। प्रधान शिवनाथ यादव ग्राम चारो के 2015 में प्रधान चुने गए। इनका कार्य उनके लड़के बृजेश यादव देखते हैं।

शिवनाथ अपने प्रधानी के 5 वर्षों के कार्यकाल में ग्राम सभा में सड़क, नाली, खड़ंजा, शौचालय, हैंडपंप मरम्मत इत्यादि का जो भी सरकारी पैसा आया उसे निकालते गए। इसके लिए शिवनाथ ने अन्य आरोपियों को अपनी साजिश में फंसाया और कूटरचित बिल वाउचर तैयार कर अधिकारियों से फर्जी सत्यापन कराकर 1.58 करोड़ रुपये से अधिक धनराशि गबन कर लिया। जिस काम को दिखाया गया है वह हुआ ही नहीं है। इस संबंध में जिलाधिकारी जौनपुर को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया। इस पर जिला गन्ना अधिकारी द्वारा जांच बैठाई गई।

जिलाधिकारी व उच्च न्यायालय के आदेश पर 36 बिंदुओं पर जांच की गई। जांच में गबन सही पाया गया। बिना कोई काम कराए फर्जी कूटरचित तरीके से सरकारी धन का भुगतान कर गबन किया गया। वादी ने थाना व पुलिस अधीक्षक जौनपुर को प्रार्थना पत्र दिया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कोर्ट ने प्रथम दृष्टया गंभीर मामला पाते हुए थानाध्यक्ष महाराजगंज को प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani
  • Related Posts

    ई-रिक्शा की छत पर लेटकर यात्रा करने व कराने वाले के विरुद्ध मुखानी पुलिस ने की त्वरित कार्यवाही

    हल्द्वानी। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने पर हुआ, जिसमें एक व्यक्ति ई-रिक्शा (संख्या- UK04ER0103) की छत पर लेटा हुआ यात्रा करता दिखाई दे रहा है। यह कृत्य न…

    सड़क पर खराब रोडवेज बस को सीओ भवाली व पुलिस टीम ने धक्का लगाकर बाधित यातायात को किया सुचारू, स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने इस त्वरित कार्यवाही को खूब सराहा

    नैनीताल। आज दिनांक की सायं 6:30 बजे भीमताल–भवाली के मध्य गोलूधार पुलिया के पास बागेश्वर डिपो की एक रोडवेज बस बीच मोटर मार्ग में खराब हो गई, जिससे दोनों ओर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

    • By Tanuja
    • September 20, 2026
    • 9 views
    मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

    SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

    • By Tanuja
    • September 19, 2026
    • 8 views
    SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

    कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

    • By Tanuja
    • September 19, 2026
    • 8 views
    कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

    पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

    • By Tanuja
    • September 19, 2026
    • 9 views
    पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

    नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

    • By Tanuja
    • September 19, 2026
    • 9 views
    नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

    ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

    • By Tanuja
    • September 19, 2026
    • 11 views
    ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन