पलायन रोकना है तो, पर्वतीय जिलों में कृषि भूमि की चकबंदी जरूरी : त्रिवेन्द्र सिंह रावत

सांसद हरिद्वार और पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने संसद में उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में कृषि भूमि की चकबंदी की अत्यंत आवश्यकता की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने कहा की वर्तमान में इन क्षेत्रों में खेतीहर भूमि छोटे-छोटे टुकड़ों में बंटी हुई है, जिससे किसान आधुनिक तकनीकों का उपयोग नहीं कर पाते और उत्पादन क्षमता प्रभावित होती है। सांसद रावत ने कहा कि ऐसी स्थिति में किसानों के लिए कृषि लोन लेना और चुकाना कठिन हो जाता है, जिसके परिणामस्वरूप वे आजीविका की तलाश में पलायन करने को मजबूर होते हैं।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का यह सीमावर्ती क्षेत्र सामरिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि यहां से निरंतर पलायन होता रहा, तो यह राष्ट्रीय सुरक्षा और सीमाई स्थिरता के लिए गंभीर चिंता का विषय बन सकता है। इसलिए, पर्वतीय जिलों में कृषि भूमि की चकबंदी को प्राथमिकता देते हुए इसे प्रभावी रूप से लागू किया जाना चाहिए। रावत ने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि इस दिशा में ठोस नीतियां बनाई जाएं और एक विशेष योजना के तहत चकबंदी की प्रक्रिया को अमल में लाया जाए, ताकि किसान अपनी जमीन का समुचित उपयोग कर सकें, आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाएं और आर्थिक रूप से सशक्त बनें। उन्होंने कहा कि इससे न केवल कृषि को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि पलायन की समस्या भी रुकेगी और सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani
  • Related Posts

    ई-रिक्शा की छत पर लेटकर यात्रा करने व कराने वाले के विरुद्ध मुखानी पुलिस ने की त्वरित कार्यवाही

    हल्द्वानी। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने पर हुआ, जिसमें एक व्यक्ति ई-रिक्शा (संख्या- UK04ER0103) की छत पर लेटा हुआ यात्रा करता दिखाई दे रहा है। यह कृत्य न…

    सड़क पर खराब रोडवेज बस को सीओ भवाली व पुलिस टीम ने धक्का लगाकर बाधित यातायात को किया सुचारू, स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने इस त्वरित कार्यवाही को खूब सराहा

    नैनीताल। आज दिनांक की सायं 6:30 बजे भीमताल–भवाली के मध्य गोलूधार पुलिया के पास बागेश्वर डिपो की एक रोडवेज बस बीच मोटर मार्ग में खराब हो गई, जिससे दोनों ओर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

    • By Tanuja
    • September 20, 2026
    • 9 views
    मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

    SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

    • By Tanuja
    • September 19, 2026
    • 8 views
    SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

    कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

    • By Tanuja
    • September 19, 2026
    • 8 views
    कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

    पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

    • By Tanuja
    • September 19, 2026
    • 9 views
    पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

    नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

    • By Tanuja
    • September 19, 2026
    • 9 views
    नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

    ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

    • By Tanuja
    • September 19, 2026
    • 11 views
    ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन