ई-रिक्शा की छत पर लेटकर यात्रा करने व कराने वाले के विरुद्ध मुखानी पुलिस ने की त्वरित कार्यवाही

हल्द्वानी। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने पर हुआ, जिसमें एक व्यक्ति ई-रिक्शा (संख्या- UK04ER0103) की छत पर लेटा हुआ यात्रा करता दिखाई दे रहा है। यह कृत्य न केवल असुरक्षित है बल्कि यातायात नियमों का स्पष्ट उल्लंघन भी है। एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए थाना मुखानी को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिएगए। निर्देशों का पालन करते हुए थानाध्यक्ष विजय मेहता के नेतृत्व में एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसके अंतर्गत उक्त ई-रिक्शा चालक व स्टंटबाज़ व्यक्ति को चिन्हित कर जांच के उपरांत चालक जावेद खान पुत्र वख्खन खान, निवासी गफूर बस्ती, वार्ड नंबर-24 के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत नियमानुसार 2000 रुपये चालान की कार्यवाही की गई। एवम स्टंट के साथ यात्रा करने दूसरे व्यक्ति के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्यवाही की गई। साथ ही दोनों को सख्त हिदायत दी गई कि भविष्य में इस प्रकार का खतरनाक एवं गैरकानूनी कृत्य दोबारा न दोहराया जाए।जनता से अपील-जनपद पुलिस आमजन से यह अपील करती है कि कृपया यातायात नियमों का पूर्ण पालन करें। अपने और दूसरों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें। किसी भी प्रकार के स्टंट, असुरक्षित या नियम विरुद्ध व्यवहार से बचें। ऐसे कृत्य आपके जीवन के साथ-साथ दूसरों की जान के लिए भी खतरा बन सकते हैं। यदि आप इस प्रकार की किसी घटना को देखें तो तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या हेल्पलाइन को सूचित करें।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani
  • Related Posts

    सड़क पर खराब रोडवेज बस को सीओ भवाली व पुलिस टीम ने धक्का लगाकर बाधित यातायात को किया सुचारू, स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने इस त्वरित कार्यवाही को खूब सराहा

    नैनीताल। आज दिनांक की सायं 6:30 बजे भीमताल–भवाली के मध्य गोलूधार पुलिया के पास बागेश्वर डिपो की एक रोडवेज बस बीच मोटर मार्ग में खराब हो गई, जिससे दोनों ओर…

    मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने 1.5 करोड़ से अधिक के गबन के आरोप में बीडीओ समेत 18 लोगों के खिलाफ कार्यवाही करने के दिए निर्देश

    जौनपुर। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शिल्पी चतुर्वेदी ने शुक्रवार को डेढ़ करोड़ से अधिक के गबन के आरोप में महाराजगंज के तत्कालीन बीडीओ समेत 18 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

    • By Tanuja
    • September 20, 2026
    • 9 views
    मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

    SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

    • By Tanuja
    • September 19, 2026
    • 8 views
    SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

    कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

    • By Tanuja
    • September 19, 2026
    • 8 views
    कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

    पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

    • By Tanuja
    • September 19, 2026
    • 9 views
    पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

    नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

    • By Tanuja
    • September 19, 2026
    • 9 views
    नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

    ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

    • By Tanuja
    • September 19, 2026
    • 11 views
    ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन