हल्द्वानी में चार निजी स्कूलों के खिलाफ जांच के आदेश, 7 बुक सैलरों को नोटिस

हल्द्वानी। नए शिक्षा सत्र में मनमानी करने वाले चार निजी स्कूलों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। सीईओ ने जांच कमेटी को दो दिन के भीतर जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। उनका कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद स्कूलों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

शिक्षा विभाग को हल्द्वानी शहर के चार निजी स्कूलों के खिलाफ फीस और किताबों के मनमाने मूल्य को लेकर शिकायत मिली थी।

शिकायत के बाद सीईओ गोविंद राम जायसवाल ने जांच बैठा दी है। उन्होंने ऑर्डन पब्लिक स्कूल के खिलाफ जांच करने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी तारा सिंह, मदर ग्लोरी पब्लिक स्कूल के खिलाफ जांच करने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी रामनगर, निर्मला स्कूल हल्द्वानी और एसजीआरआर बिंदल पब्लिक स्कूल की जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी हल्द्वानी को जांच अधिकारी बनाया है। उन्होंने जांच अधिकारियों को दो दिन के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है।

सात बुक सेलर्स को जीएसटी विभाग ने जारी किए नोटिसजिला प्रशासन, शिक्षा विभाग और जीएसटी विभाग की संयुक्त टीमों ने हाल में हल्द्वानी शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के बुक सेलर्स की दुकानों पर छापा मारा था।

कार्रवाई के दौरान कई अनियमितताएं सामने आई थीं, जिनमें बिना आईएसबीएन नंबर की किताबों की बिक्री, पक्के बिल न देना, स्टॉक रजिस्टर और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की गई थी।

राज्यकर विभाग की ज्वाइंट कमिश्नर हेमा बिष्ट ने बताया कि इन मामलों में सात बुक सेलर्स को नोटिस जारी कर दिया गया है। नोटिस के जवाब 15 दिनों के भीतर देना होगा। इसके बाद कार्रवाई की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।

Related Posts

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस विभाग में अपनी दीर्घ और सराहनीय सेवाएं पूर्ण करने वाले 2 ऐच्छिक सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के लिए आज कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में एक भव्य विदाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश