अधिकारों की मांग को लेकर गरजे दमुवाढूंगा के लोग, महापंचायत कर भूमिधरी अधिकार दिये जाने की राज्य सरकार से की मांग

हल्द्वानी। आज दमुवाढूंगा क्षेत्र के लोगों की भूमिधरी अधिकारों को लेकर एक महापंचायत का आयोजन अंबेडकर विद्यालय, दमुवाढूंगा में किया गया।

महापंचायत के संयोजक एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि वर्ष 2016 में दमुवाढूंगा जवाहर ज्योति क्षेत्र को अधिसूचना द्वारा राजस्व क्षेत्र घोषित किया गया और उक्त क्षेत्र के कब्जेदारो को असंक्रमणीय अधिकार वाला भूमिधर घोषित किया गया जो की 10वर्ष के बाद स्वत ही संक्रमणीय अधिकार वाले भूमिधर हो जायेंगे और अपनी भूमि के विक्रय का अधिकार प्राप्त कर सकेंगे। परंतु आज 9 वर्ष होने पर भी अधिसूचना जारी होने के बाद भी क्षेत्र वासियों को भूमिधरी अधिकार प्राप्त नहीं हुवा है।

उक्त क्षेत्र नगर निगम के तीनों वार्ड 35, 36 व 37 में शामिल होने के बाद जिला विकास प्राधिकरण द्वारा क्षेत्र में निर्माण हेतु नक्शा बनाना होता है परंतु क्षेत्र वासियों के भूमिधरि अधिकार प्राप्त हुए बिना नक्शा बना पाना संभव नहीं है। इस कारण जनता काफी दिक्कतों का सामना कर रही है।

सभी ने मांग की कि जब तक सरकार क्षेत्र वासियों को उनके भूमिधरी अधिकार नहीं प्रदान करती तब तक क्षेत्र में प्राधिकरण हस्तक्षेप ना करें क्योंकि सरकार द्वारा भूमिधर घोषित न कर पाने की वजह से ही जनता प्राधिकरण के शर्तों का पालन नहीं कर पा रही है और अपने भवन नक्शे नहीं बनवा पा रही है।

महापंचायत में एक स्वर में निर्णय लिया गया कि सरकार 20 दिन के अंदर विहित प्रक्रिया जारी कर क्षेत्र वासियों को भूमि दरी अधिकार प्रदान करने की कार्रवाई सुनिश्चित करें अन्यथा क्षेत्रीय जनता को साथ में लेकर व्यापक आंदोलन किया जाएगा।

महापंचायत में मुख्य रूप से संयोजक एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट, अध्यक्षता हरीश लाल वैध, विजय कुमार पप्पू, कृष्णा कोहली, कैलाश चंद्र, जी. आर. टम्टा, मेहेशानंद, लाल सिंह पवार, चंदन भकुनी, गणेश टम्टा, बबलू बिष्ट, पान सिंह नेगी, अमर गोस्वामी, कमल साह, रंजीत डसीला, इंद्र बिष्ट, देवेंद्र जौहरी, भीम सिंह, राजू बिष्ट, मन्नू गोस्वामी, मनोज टमटा आदि उपस्थित रहे।

Related Posts

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस विभाग में अपनी दीर्घ और सराहनीय सेवाएं पूर्ण करने वाले 2 ऐच्छिक सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के लिए आज कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में एक भव्य विदाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 9 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश