देहरादून। उत्तराखंड में नए मुख्य सचिव की नियुक्ति को लेकर हलचल तेज हो गई है। बता दें 31 मार्च को मौजूदा मुख्य सचिव राधा रतूड़ी का कार्यकाल खत्म हो रहा है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि आनंद वर्धन उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव हो सकते हैं।
मौजूदा मुख्य सचिव राधा रतूड़ी का सेवा विस्तार 31 मार्च को खत्म हो रहा है। ऐसे में आनंद वर्धन को उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।
बता दें वर्धन मुख्य सचिव पद के लिए पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं।
जानकारी के लिए बता दें आनंद वर्धन 1992 बैच के अधिकारी हैं। वर्तमान में वे नौकरशाही में सबसे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं।







