संदिग्धों पर चला एसएसपी नैनीताल का हंटर, 227 का सत्यापन व 65 लोगों का किया चालान

रामनगर। एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के कड़े निर्देश में जनपद नैनीताल में अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए लगातार सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है।

इसी कड़ी में आज दिनांक 9 मार्च 2025 को सायं मुखानी क्षेत्र में बाहरी व्यक्तियों, फड़-फेरी वालों, मजदूरों, ठेलेवालों, किराएदारों, और संदिग्ध तत्वों का शत-प्रतिशत सत्यापन अभियान कोतवाली हल्द्वानी क्षेत्र में चलाया गया।

एसएसपी के निर्देशों के पालन में एसपी सिटी प्रकाश चंद्र के नेतृत्व में 4 पुलिस टीमों का गठन किया गया, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में जाकर सत्यापन कार्यवाही को अंजाम दिया।

अभियान में क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष और चौकी प्रभारी अपने-अपने पुलिस बल के साथ सक्रिय रूप से शामिल हुए। इस अभियान का उद्देश्य बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन करना और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना है।

पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही-

  • कुल घर, दुकान, फड़ फेरी, संदिग्ध को चैक किये- 340
  • पहचान एप के माध्यम से कुल सत्यापन 156
  • मैन्युअल कुल सत्यापन- 25
  • बिना सत्यापन पुलिस एक्ट में कुल कोर्ट/नगद चालान- 22- 81
  • पुलिस एक्ट के अंतर्गत किराएदार, मकान मालिक, फड़ फेरी चालान- 26
  • कुल जुर्माना- 72

क्षेत्रों में 04 पुलिस टीमों द्वारा सत्यापन

1- मंडी, मंडी परिसर, टीपी नगर क्षेत्र

● दीपशिखा अग्रवाल, क्षेत्राधिकारी लालकुआं

● राजेश यादव, प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी

● डेढ़ सैक्शन पीएसी आईआरबी

2- बस स्टेशन, राजपुरा क्षेत्र

● सुमित पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी भवाली/ऑपरेशन

● उ0नि0 नीरज भाकुनी, थानाध्यक्ष बनभूलपुरा

● SSI महेंद्र प्रसाद कोतवाली हल्द्वानी

● डेढ़ सेक्शन पीएसी आईआरबी

3. भोटिया पड़ाव क्षेत्र

● प्रमोद शाह, क्षेत्राधिकारी नैनीताल

● उ0नि0 दीपक बिष्ट, थानाध्यक्ष काठगोदाम

● SSI रोहिताश सागर हल्द्वानी कोतवाली

● का0 प्रकाश बड़ाल

● डेढ़ सैक्शन पीएसी आईआरबी

4- मंगल पड़ाव क्षेत्र

● नितिन लोहनी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी

● दिनेश जोशी, चौकी प्रभारी मंगल पड़ाव

● डेढ़ सेक्शन पीएसी आईआरबी

कोतवाली रामनगर-

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर अरुण सैनी के नेतृत्व में रामनगर क्षेत्र में क्यारी, बंदोबस्ती रामनगर में श्रमिक/ मजदूर सत्यापन अभियान चलाया गया, जिसमें30 लोगों का सत्यापन किया गया तथा एक ठेकेदार का मजदूरों का सत्यापन न करने पर नगद 5000/ का चालान किया गया।

थाना कालाढूंगी-

पंकज जोशी थानाध्यक्ष कालाढूंगी के नेतृत्व मे कालाढूंगी कस्बे में सत्यापन अभियान चलाकर कल 55 परिवारों को चेक किया गया व 16 लोगों का चालान कर रु 4000 संयोजन शुल्क जमा करवाया गया।

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा का संदेश- “हमारा उद्देश्य नागरिकों को सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण प्रदान करना है। यह अभियान समाज में सुरक्षा की भावना को मजबूत करेगा और अपराधों में कमी लाएगा। हमारी पुलिस टीम लगातार ऐसे कदम उठा रही है जिससे क्षेत्र में कोई भी अवांछनीय तत्व न हो।”

Related Posts

रामनगर के खताड़ी में खाद्य प्रतिष्ठानों का किया गया निरीक्षण

रामनगर। आयुक्त खाद्य संरक्षा और औषधि प्रशासन उत्तराखंड एवं जिलाधिकारी के निर्देश पर आज रामनगर के खताड़ी में एक दर्जन से अधिक फुटकर और डिस्ट्रीब्यूटर के फल मिठाई, खजला, सेवई,…

सीओ रामनगर ने किया कोतवाली रामनगर का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, दिए यह निर्देश

रामनगर। सीओ रामनगर सुमित पांडे द्वारा दिनांक 22.02.2026 को कोतवाली रामनगर का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सुशील कुमार प्रभारी निरीक्षक रामनगर, वरिष्ठ उ0नि0 महेंद्र प्रसाद, उपनिरीक्षक जोगा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश