ट्रांजिट कैंप फुटबॉल मैदान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का भाजपा प्रदेश मंत्री ने किया शुभारंभ

रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप फुटबॉल मैदान में आयोजित प्रीमियर लीग सीजन 2 क्रिकेट टूर्नामेंट का भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने फीता काटकर शुभारम्भ किया। उन्होंने किच्छा और जयनगर की टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें शुभकामनाएं दी और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का आहवान किया।इस अवसर पर प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने कहा कि खेलों का जीवन में विशेष महत्व हैं खेलों से जहां शरीर स्वस्थ रहता है वहीं मानसिक विकास में भी खेल सहायक होते हैं। खेलों से अनुशासन की भी सीख मिलती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की धामी सरकार ने खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए कई बड़े फैसले लिये हैं। मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि देने के साथ साथ सरकारी नौकरियों में भी प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि धामी सरकार की खेलों की नीतियों के चलते आज युवाओं का रूझान खेलों की ओर बढ़ रहा है। प्रदेश में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन होना पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा युवा पीढ़ी को आज नशे से दूर होकर खेलों की तरफ बढ़ने की जरूरत है।इससे पूर्व आयोजकों ने मुख्य अतिथि विकास शर्मा का स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर भाजपा दक्षिणी मंडल महामंत्री,सुनील ठुकराल,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष शशांक बिष्ट, मंडल अध्यक्ष भाजयुमो गोविंद शर्मा, मंडल महामंत्री जितेंद्र संधू, मीडिया प्रभारी डीके गंगवार, भाजपा कार्यकर्ता शुभम ठाकुर, मोहित चौधरी, सुमित निषाद, अमन रिंकू, भीमा आदि समेत तमाम लोग मौजूद थे।

  • Related Posts

    पैसे के लालच में भतीजे ने की ताई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    रुद्रपुर। जनपद ऊधमसिंहनगर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के कुशल निर्देशन में खटीमा क्षेत्र में हुई बुजुर्ग महिला की हत्या का मात्र 72 घंटे के भीतर सफल अनावरण कर…

    मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, उग्रवादियों ने कई घरों को लगाई आग, भारी फोर्स के बाद उखरुल में लगा कर्फ्यू

    मणिपुर में एक बार फिर हिंसा भड़क गई है। यहां उखरुल जिले में सशस्त्र उग्रवादियों ने कई मकानों में आग लगा दी। यह घटना तंगखुल नगा समुदाय के एक सदस्य…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

    • By Tanuja
    • August 1, 2026
    • 3 views
    गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

    96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

    • By Tanuja
    • July 31, 2026
    • 6 views
    96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

    सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

    • By Tanuja
    • July 31, 2026
    • 9 views
    सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

    हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

    • By Tanuja
    • July 31, 2026
    • 6 views
    हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

    जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

    • By Tanuja
    • July 30, 2026
    • 6 views
    जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

    कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

    • By Tanuja
    • July 30, 2026
    • 7 views
    कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश