हल्द्वानी के युवक ने घर पर दिल्ली जाने का बोल के मध्यप्रदेश जा कर दिया ऐसा कांड

हल्द्वानी। शहर के एक युवक ने दूसरी शादी कर ली और इसके बाद खुद गायब हो गया। अब दो राज्यों की पुलिस उसे ढूढ़ रही है। यह कहानी किसी फिल्म से कम नहीं है। मुखानी क्षेत्र का यह मामला इन दिनों चर्चाओं में है। युवक घर से नौकरी करने गया था, लेकिन वहां दूसरी महिला से शादी कर ली। अब जब मध्य प्रदेश में केस दर्ज हुआ तो मध्य प्रदेश की पुलिस यहां पहुंच गई। इधर पहले वाली पत्नी ने पति के लापता होने की सूचना पुलिस को दी। अब हल्द्वानी पुलिस और मध्य प्रदेश पुलिस दोनों एक ही आदमी को ढूढ़ रही है। कहानी सच्ची लेकिन अंदाज फिल्मी है।विगत 14 अक्टूबर को कहानी में एक ट्विस्ट आया। सास को एक अनजान नंबर से फोन आया। कॉलर ने बड़ी शांति से बताया,’आंटीजी, आपके बेटे ने शादी कर ली है। यह बात सुन सास के कान खड़े हो गए। पहले तो लगा कि यह किसी स्कैम का हिस्सा है, लेकिन जब सास ने बहू को बताया, तो बहू ने अपने देवर को बताया। गजब की बात यह रही कि देवर ने भी बड़े आराम से कह दिया, हां भाभी, भैया ने शादी कर ली है। इसके बाद महिला का पारा हाई हो गया। उसने उस नंबर पर फोन किया। उधर से आवाज आई, हम मध्यप्रदेश पुलिस बोल रहे हैं। आपके पति भागकर हमारे इलाके की किसी युवती से शादी कर चुके हैं। हम उन्हें ढूढ़ रहे है। अब तो पत्नी का दिल पूरी तरह से टूट गया।इस पर गुस्साई और तमतमाई पत्नी ने पति को फोन मिलाया। तो गजब का हैरान करने वाला जवाब मिला, पति बोला, मैं दिल्ली में हूं, नौकरी कर रहा हूं। और फिर फोन काट दिया, जैसे फिल्म का हीरो एकदम क्लाइमेक्स में गायब हो जाता है। कहानी अभी खत्म नहीं हुई, अब 25 नवंबर को कहानी में पुलिस का तड़का लगा। मध्यप्रदेश पुलिस हल्द्वानी पहुंची और थाने में महिला से पूछताछ करने लगी। पुलिस ने खुलासा किया, आपके पति हमारे यहां की लड़की को लेकर भागे हैं। उसके घरवालों ने केस दर्ज करवाया है। यह सुनकर महिला का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। अब महिला ने मुखानी थाने में पति की गुमशुदगी दर्ज करवा दी। थानाध्यक्ष विजय मेहता का कहना है कि वह महिला के पति की तलाश कर रहे है। उधर मध्य प्रदेश पुलिस भी महिला के पति की तलाश में जुटी है। अब कौन से राज्य की पुलिस को युवक पहले मिलता है यह तो देखने वाली बात होगी।

  • Related Posts

    गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

    हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

    सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

    हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस विभाग में अपनी दीर्घ और सराहनीय सेवाएं पूर्ण करने वाले 2 ऐच्छिक सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के लिए आज कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में एक भव्य विदाई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

    • By Tanuja
    • August 1, 2026
    • 3 views
    गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

    96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

    • By Tanuja
    • July 31, 2026
    • 6 views
    96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

    सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

    • By Tanuja
    • July 31, 2026
    • 9 views
    सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

    हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

    • By Tanuja
    • July 31, 2026
    • 6 views
    हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

    जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

    • By Tanuja
    • July 30, 2026
    • 6 views
    जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

    कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

    • By Tanuja
    • July 30, 2026
    • 7 views
    कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश