एसओजी व हल्द्वानी पुलिस की गिरफ्त में आयें 02 नशे के तस्कर, 250 नशीले इन्जेक्शन बरामद

हल्द्वानी। प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025 अभियान के अन्तर्गत सभी थाना प्रभारियों/एसओजी/एनटीएफ को सघन चैकिंग अभियान चलाकर नशे के तस्करों के विरूद्व कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश पर नितिन लोहनी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में राजेश कुमार यादव प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी व एसओजी प्रभारी संजीत राठौर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा 02 नशे के सौदागरों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

इसीे क्रम में दिनांक- 05.03.2025 को एसओजी व थाना पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान तीनपानी बाईपास के पास भट्टक्रेन सर्विस दुकान के पास हल्द्वानी से अभियुक्त

1- मो0 अनस उर्फ गुल्ला के कब्जे से 75 अदद Buprenorphine नशीले इंजेक्शन 02 ml में 75 अदद PAKAVIL 10 ML अवैध इन्जेक्शन तथा

2- अभियुक्त मौ० मुशीर पुत्र मौ० नईम के कब्जे से 50 अदद Buprenorphineनशीले इंजेक्शन 02 ML व 50 अदद PAKAVIL 10 ML कुल- 250 इन्जेक्शन बरामद कर गिरफ्तार किया गया है।

उक्त दोनों के विरुद्ध थाना हल्द्वानी पर एफआईआर न० 65/2025 धारा- 8/22/29 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर कार्यवाही की जा रही है।

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि ये लोग नशीले इन्जेक्शन दिलशाद निवासी बहेडी नाम के व्यक्ति से खरीदकर हल्द्वानी में लाकर ऊंचे दामों में बेचते हैं। अभियुक्त मौ० अनस पूर्व में अवैध गैस रिफिलिंग केस में थाना बनभूलपुरा से जेल जा चुका है और काफी समय से इसके अवैध इन्जेक्शन खरीद फरोख्त की शिकायतें प्राप्त हो रही थी।

नाम पता अभियुक्त –

1-मो० अनस उर्फ गुल्ला उम्र 22 वर्ष पुत्र अब्दुल गफूर निवासी लाईन न० 04 बंजारान मस्जिद के पास थाना बनभूलपुरा जिला नैनीताल

2- मौ० मुशीर उम्र 23 वर्ष पुत्र मौ० नईम निवासी लाईन न० 16 बनभूलपुरा जिला मैनीताल

बरामदगी – 250 अवैध प्रतिबन्धित नशीले इन्जेक्शन एसएसपी नैनीताल ने पुलिस टीम को उत्साहवर्धन हेतु 2500 रूपये ईनाम से पुरूस्कृत करने की घोषणा की है।

गिरफ्तारी टीम –

1- व0उ0नि0 रोहताश सिंह सागर कोतवाली हल्द्वानी

2. उ0नि0 संजीत राठौड़ प्रभारी एसओजी

3. अ0उ0नि0 अशोक जोशी- कोतवाली हल्द्वानी

4. हे0कानि0 ललित श्रीवास्तव एसओजी

5. कानि0 सन्तोष बिष्ट एसओजी

6. कानि0 चन्दन नेगी एसओजी

7. कानि0 अरूण राठौर कोतवाली हल्द्वानी

8. कानि0 प्रकाश कार्की कोतवाली हल्द्वानी

Related Posts

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस विभाग में अपनी दीर्घ और सराहनीय सेवाएं पूर्ण करने वाले 2 ऐच्छिक सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के लिए आज कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में एक भव्य विदाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश