एसएसपी नैनीताल ने रक्तदान कर नशे के विरूद्व दिया महत्वपूर्ण संदेश

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के नेतृत्व में “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025” अभियान के अन्तर्गत आज दिनॉक- 05.03.2025 को कोतवाली हल्द्वानी परिसर के सभागार में सोबन सिंह जीना बेस चिकित्सालय टीम के सहयोग से एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

नशे के खिलाफ जन जागरूकता फैलाना और रक्तदान के प्रति समाज में एक सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने के उद्देश्य से उक्त शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें एसएसपी प्रहलाद मीणा ने सर्वप्रथम रक्तदान कर नशे के खिलाफ संघर्ष की शुरुआत की और एक महत्वपूर्ण संदेश दिया।

एसएसपी मीणा ने इस अवसर पर कहा, रक्तदान से जीवन बचता है, और नशे से दूर रहकर हम अपने जीवन और समाज को बेहतर बना सकते हैं। रक्तदान करें, नशे से बचें और दूसरों के जीवन को संजीवनी दें।

इस प्रयास से हम न केवल अपने जीवन को बचाते हैं, बल्कि एक स्वस्थ और खुशहाल समाज की ओर कदम बढ़ाते हैं।

शिविर में पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात डॉ0 जगदीश चन्द्र, पुलिस उपाधीक्षक हल्द्वानी नितिन लोहनी, निरीक्षक एलआईयू जीतेन्द्र उप्रेती, निरीक्षक एसआईयू विजय प्रसाद, थानाध्यक्ष तल्लीताल रमेश बोहरा, चौकी प्रभारी मंगल पड़ाव दिनेश जोशी, चौकी प्रभारी राजपुरा नरेन्द्र कुमार, उ0नि0 मनोज कुमार एलआईयू, 36 अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ-साथ 14 समाजसेवी, भू0पू0 सैनिक, स्थानीय नागरिक, पत्रकारों ने भी रक्तदान कर इस अभियान का समर्थन किया।

शिविर के दौरान सभी रक्तदाताओं को स्वास्थ्य विभाग द्वारा सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। समापन के दौरान डॉ0 स्मिता धर्मसक्तू द्वारा एसएसपी नैनीताल मीणा को सम्मान चिन्ह भेंट किया गया।

शिविर में डॉ0 स्मिता धर्मसक्तू, काउन्सलर सरिता रावत, नर्सिग ऑफिसर पुष्कर जीना, प्रयोगशाला प्रति0 दीपक पाण्डे, सुरेश पाठक, वेद प्रकाश मौजूद रहे।

एसएसपी नैनीताल की यह पहल एक प्रेरणा है, जो नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने और रक्तदान के महत्व को समझने के लिए हर व्यक्ति को प्रेरित करेगी।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड की ओर से गौलापार क्षेत्र की छह दुग्ध समितियों के दुग्ध उत्पादकों को करीब ढाई करोड़ धनराशि दुग्ध खरीद के 22 लाख रुपये…

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

  • By Tanuja
  • September 24, 2026
  • 4 views
गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 12 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 12 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 14 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 12 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार