काठगोदाम के जंगल में नर कंकाल मिलने से हड़कंप, शिनाख्त में जुटी पुलिस

हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगलवार शाम को जंगल किनारे एक नर कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया जंगल। बताया जा रहा की लकड़ियां लेने गए लोगो ने जंगल में नर कंकाल को देखा। नर कंकाल की सूचना मिलते वहां पर लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची लेकिन कंकाल की शिनाख्त नहीं कर सकी। पहचान के लिए पुलिस कंकाल का डीएनए टेस्ट कराएगी।

बताया जा रहा है कि दमुवाढूंगा वार्ड 37 और 36 के पीछे घना जंगल है और इस जंगल के बीच से कमेटिया बरसाती नाला गुजरता है। लोग रोज की तरह जंगल से लकड़ियां लेने गए थे। उनकी नजर नाले के अंदर नर कंकाल की खोपड़ी पर पड़ी।

मौके पर नर कंकाल के हड्डियां और कपड़े भी पड़े हुए थे जो बिखरा पड़ा था। पहचान के नाम पर सिर्फ कपड़े थे। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे खेड़ा चौकी प्रभारी मनोज कुमार ने मौके पर मौजूद लोगों से नर कंकाल की शिनाख्त के प्रयास कराएं लेकिन पहचान हो नहीं पाई।

नर कंकाल पर जो लोअर, टीशर्ट और अंडरवियर था उसे भी स्थानीय लोग पहचान नहीं सके। पुलिस जांच पड़ताल में क्षेत्र से किसी के गुमशुदा होने की जानकारी भी नहीं मिली काठगोदाम थानाध्यक्ष दीपक बिष्ट ने बताया कि कंकाल को कब्जे में लेकर मॉर्चरी भेज दिया गया कंकाल पर मिले कपड़ों से शिनाख्त के प्रयास किए गए हैं।

डीएनए सैंपल भेजा जाएगा ताकि पहचान में मदद मिल सके।पोस्टमार्टम से पहले हत्या या हादसे को लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता। आसपास के थानों और चौकियों से लोगों की गुमशुदगी के संबंध में जानकारी मांगी गई है। फिलहाल नर कंकाल वयस्क व्यक्ति का बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि जिस क्षेत्र में नर कंकर मिला है वहा आसपास नशे का काम करने वालों का आना-जाना लगा रहता है। नशेड़ी आए दिन यहां अनैतिक कार्य भी करते हैं। उन्हीं में से किसी का यह शव हो सकता है।काठगोदाम थाना प्रभारी दीपक बिष्ट ने कहा कि डीएनए रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। कपड़े सील कर रख लिए गए हैं।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड की ओर से गौलापार क्षेत्र की छह दुग्ध समितियों के दुग्ध उत्पादकों को करीब ढाई करोड़ धनराशि दुग्ध खरीद के 22 लाख रुपये…

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

  • By Tanuja
  • September 24, 2026
  • 4 views
गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 12 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 12 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 14 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 12 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार