महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर तय हुई केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि, जानिए कब खिलेगा कपाट

देहरादून। उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर घोषित कर दी गई है। इस वर्ष 2 मई से केदारनाथ धाम की यात्रा शुरू होगी। शुभ मुहुर्त में केदारनाथ धाम का कपाट खोला जाएगा। इसके साथ ही विश्व प्रसिद्ध चार धाम यात्रा भी शुरू हो जाएगी।

केदारनाथ धाम में स्थापित ज्योतिर्लिंग 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक और पंच केदार में प्रमुख स्थान रखते हैं। हर साल शीतकाल में भारी बर्फबारी के कारण छह महीने के लिए बंद कर दिया जाता है। इस दौरान पूजा-अर्चना ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में संपन्न होती है।महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर बाबा केदार के कपाट खुलने का दिन तय किया गया। पुजारियों और विद्वानों की मौजूदगी में पूरा कार्यक्रम तय किया गया।

निर्धारित तिथि के अनुसार, 27 अप्रैल को ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ में भैरव पूजा का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद बाबा केदार की डोली धाम के लिए प्रस्थान करेगी। बाबा केदार की डोली 28 अप्रैल को गुप्तकाशी, 29 अप्रैल को फाटा, 30 अप्रैल को गौरीकुंड पहुंचेगी। 1 मई को बाबा की डोली केदारनाथ पहुंचेगी। 2 मई को सुबह 7 बजे केदारनाथ धाम के कपाट खोले जाएंगे।

केदारनाथ क्षेत्र का पूरा इलाका इस समय बर्फ की सफेद चादर से ढका हुआ है और धाम में सन्नाटा पसरा हुआ है। कपाट खुलते ही यह क्षेत्र भक्तों से गुलजार हो जाएगा। ओंकारेश्वर मंदिर में केदारनाथ धाम के रावल भीमाशंकर लिंग की उपस्थिति में विद्वान आचार्यों ने कपाट खुलने की तिथि तय की। साथ ही, बाबा केदार की चल विग्रह उत्सव डोली के ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ धाम प्रस्थान की तिथि भी निर्धारित की गई है।केदारनाथ मंदिर मेरू और सुमेरू पर्वत की तलहटी में मंदाकिनी नदी के तट पर स्थित है।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, छह महीने तक नर भक्त बाबा केदार की पूजा करते हैं, जबकि शीतकाल में देवता स्वयं मंदिर में पूजन करते हैं। शिवरात्रि पर्व पर शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया है। वहां पर बाबा केदार का विशेष पूजन चल रहा है। इसके साथ ही बाबा केदार के धाम खुलने को लेकर संत-महंतों के बीच विशेष चर्चा हुई।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी बने कुमाऊं विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति, आज से संभालेंगे अतिरिक्त जिम्मेदारी, नियमित कुलपति की नियुक्ति तक रहेगा दायित्व

देहरादून। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी को कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल के कुलपति का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। राज्यपाल एवं कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह…

उत्तराखंड के शिवम् ढौंडियाल का सत्यार्थी फेलोशिप-2026 के लिए चयन

देहरादून। उत्तराखंड के एग्रोप्रेन्योर, पर्यावरणविद् एवं विकास पेशेवर शिवम धौंडियाल का प्रतिष्ठित सत्यार्थी फेलोशिप-2026 के प्रथम बैच के लिए चयन हुआ है। दुनिया के 35 देशों से प्राप्त करीब 1,200…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 9 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन