उत्तराखंड में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश के आसार, बर्फबारी की भी संभावना

देहरादून। उत्तराखंड का मौसम 26 फरवरी 2025: उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में आज हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है। निचले इलाकों में ओलावृष्टि हो सकती है। 27 और 28 फरवरी को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तराखंड में पिछले दिनों हुई बारिश और बर्फबारी के बाद मौसम शुष्क बना हुआ है। चटक धूप खिलने के कारण दिन के समय तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। मंगलवार को देहरादून में सुबह से ही बादलों की आंखमिचौली चलती रही। दोपहर के समय कुछ देर चटक धूप खिली, जिससे गर्माहट महसूस हुई लेकिन शाम के समय आसमान में बादल मंडराने लगे और सर्द हवाएं चलने लगी।

वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में देर शाम हल्का हिमपात हुआ और कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हुई। बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब सहित अन्य ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात होने से तापमान में गिरावट आई है। हरिद्वार और उधम सिंह नगर सहित आसपास के मैदानी इलाकों में भी मंगलवार को दिन भर धूप खिली रही।

मंगलवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा। उधम सिंह नगर का तापमान 27.4 और न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 18.3 और न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी कार्यक्रम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा में बारिश की संभावना है। इन सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि चंपावत, नैनीताल, उधम सिंह नगर और हरिद्वार में मौसम शुष्क बना रहेगा।

पर्वतीय इलाकों में 3200 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, टिहरी और देहरादून के लिए गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने का येलो अलर्ट भी जारी किया है।

देहरादून और उत्तरकाशी जिलों के अनेक स्थानों पर और टिहरी, रुद्रप्रयाग और चमोली जनपदों के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। पिथौरागढ़, पौड़ी और अल्मोड़ा में कहीं कहीं हल्की से हल्की बारिश होने के आसार हैं।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी बने कुमाऊं विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति, आज से संभालेंगे अतिरिक्त जिम्मेदारी, नियमित कुलपति की नियुक्ति तक रहेगा दायित्व

देहरादून। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी को कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल के कुलपति का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। राज्यपाल एवं कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह…

उत्तराखंड के शिवम् ढौंडियाल का सत्यार्थी फेलोशिप-2026 के लिए चयन

देहरादून। उत्तराखंड के एग्रोप्रेन्योर, पर्यावरणविद् एवं विकास पेशेवर शिवम धौंडियाल का प्रतिष्ठित सत्यार्थी फेलोशिप-2026 के प्रथम बैच के लिए चयन हुआ है। दुनिया के 35 देशों से प्राप्त करीब 1,200…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 9 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन