पाकिस्तान ने 22 भारतीयों को किया रिहा, बागा बॉर्डर से लौटे अपने वतन

दिल्ली। पाकिस्तान की कराची जेल में बंद रहे भारत के 22 मछुआरों को शनिवार को रिहा कर वापस स्वदेश भेज दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि रिहा किये गये मछुआरों को यहां के निकट वाघा सीमा पर भारतीय अधिकारियों को सौंप दिया गया।

रिहा किये गये भारतीय मछुआरों को ईदी फाउंडेशन द्वारा संचालित एक विशेष बस के जरिए कराची से लाहौर लाया गया था। ईदी फाउंडेशन के प्रवक्ता ने बताया, ईदी फाउंडेशन ने प्रत्येक भारतीय मछुआरे को 5,000 पाकिस्तानी रुपए, भोजन और उपहार दिए हैं।

कराची से रिहा किए गए भारतीय मछुआरों में भूपत, माला, कृष्ण, खलाफ, मोहन, आसिफ, अशोक, अकबर, लखमन, मोजी, दीपक, राम, हरि, टपू, सुरेश, विजय, मनोज कुमार, वीनू, महेश, सुभाष, संजय और सेलेंद्र शामिल हैं। इससे पहले दिन में, मलीर (कराची) जेल अधीक्षक अरशद शाह ने बताया था कि मछुआरों को उनकी सजा पूरी होने के बाद जेल से रिहा कर दिया गया है।

दरअसल, दोनों देशों के मछुआरे मछली पकड़ते हुए समुद्री सीमाओं को पार कर एक-दूसरे के जल क्षेत्र में घुस जाते हैं जहां उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाता है। ईदी फाउंडेशन के अध्यक्ष फैसल ईदी ने भारत और पाकिस्तान दोनों से आग्रह किया कि वे गलती से समुद्री सीमा पार करने वाले मछुआरों के प्रति अधिक करुणापूर्ण दृष्टिकोण अपनाएं।

दोनों देशों के बीच एक जनवरी को आदान-प्रदान की गई कैदियों की सूची के अनुसार, पाकिस्तान में 266 भारतीय कैदी हैं जिसमें 217 मछुआरे हैं। वहीं, भारत द्वारा साझा की गई सूची के अनुसार, भारतीय जेलों में कुल 462 पाकिस्तानी कैदी हैं, जिनमें 81 मछुआरे हैं।

लोकसभा में विदेश मंत्रालय की ओर से 12 दिसंबर, 2024 को दिए गए जवाब में बताया गया था कि 2014 से अब तक कुल 2639 भारतीय मछुआरों को पाकिस्तान से वापस लाया गया है। फैसल ईदी ने लंबी अवधि तक जेल में रहने के दौरान मछुआरों के परिवारों की पीड़ा को उजागर किया तथा सजा पूरी होने के बाद उनकी तत्काल रिहाई तथा शीघ्र वापसी का आह्वान किया। पाकिस्तानी अधिकारी भारतीय मछुआरों को वाघा सीमा पर पहुंचाते हैं, जहां भारतीय अधिकारी आधिकारिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उनकी वापसी की व्यवस्था करते हैं। इसी तरह, भारतीय अधिकारी पाकिस्तानी मछुआरों को वाघा सीमा पर पहुंचाते हैं, जहां पाकिस्तानी अधिकारी उनकी वापसी की व्यवस्था करते हैं।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त कार्य भार, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

नई दिल्ली। धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा राष्ट्रपति ने मंजूर कर लिया है। वहीं उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया…

स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को धमकी भरी मेल मिलने से हड़कंप, मेट्रो स्टेशन व पीएम मोदी समेत इन नेताओं को बम से उड़ाने की मिली धमकी

दिल्ली। दिल्ली विधानसभा को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस बार विधानसभा के साथ-साथ स्पीकर विजेंद्र गुप्ता, विधानसभा मेट्रो स्टेशन को भी बम से उड़ाने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 9 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन