अमेरिका से पनामा भेजे गए 12 भारतीय दिल्ली पहुंचे, होटल में थे कैद

दिल्ली। अमेरिका से पनामा भेजे गए 12 अवैध भारतीय अप्रवासियों को लेकर एक फ्लाइट रविवार (23 फरवरी) शाम को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचा। यह दावा ‘इंडिया टुडे’ की रिपोर्ट में किया गया है।

यह पनामा से वापस लाए जाने वाले भारतीयों का पहला जत्था है। इससे पहले अमेरिका ने लगभग 332 अवैध अप्रवासियों को भारत वापस भेजा था, जो अमेरिकी धरती पर अवैध तरीके से घुसने की कोशिश कर रहे थे।

पनामा, कोस्टा रिका और निकारागुआ निर्वासित प्रवासियों को वापस भेजने के लिए अमेरिका के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। इस प्रयास के तहत अमेरिका विभिन्न एशियाई देशों से हिरासत में लिए अवैध प्रवासियों को इस मध्य अमेरिकी देशों में शिफ्ट कर रहा है। उसके बाद वहां से उनके देश वापस भेज रहा है। इन निर्वासितों को पनामा के एक होटल में रखा गया है।

‘इंडिया टुडे’ ने दावा किया है कि पनामा से भारतीय नागरिकों का पहला जत्था तुर्की एयरलाइंस की फ्लाइट से इस्तांबुल होते हुए नई दिल्ली पहुंचा। निर्वासित लोगों में से चार पंजाब से और तीन-तीन हरियाणा और उत्तर प्रदेश से थे। एक व्यक्ति की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है।

दिल्ली से पंजाब के विभिन्न जिलों के चार निवासियों को एक फ्लाइट से अमृतसर भेजा गया। पनामा भेजे गए 299 लोगों में भारतीय प्रवासियों की सही संख्या अभी स्पष्ट नहीं है। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा था कि उसने पनामा के लिए निर्वासन उड़ानों के बारे में कुछ खबरें देखी हैं। नई दिल्ली खबरों का सत्यापन कर रहा है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि संबंधित व्यक्ति भारतीय नागरिक हैं या नहीं।

इससे पहले, अमेरिका से तीन जत्थों में कुल 332 भारतीयों को भारत भेजा जा चुका है। ट्रंप प्रशासन की अवैध अप्रवासियों पर बढ़ती कार्रवाई के बीच यह निर्वासन हुआ है। पनामा आए कुल 299 अवैध अप्रवासियों में से सिर्फ 171 लोगों ने अपने मूल देशों में लौटने की सहमति दी है।

जिन 98 निर्वासितों ने अपने देशों में वापस जाने से इनकार कर दिया था, उन्हें पनामा के डेरियन प्रांत के एक शिविर में भेज दिया गया है। कोस्टा रिका दूसरा देश है जो अमेरिका में अवैध अप्रवासियों को वापस लाने के लिए पुल के रूप में काम करने के लिए सहमत हुआ है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हाल की अमेरिका यात्रा के दौरान एक संयुक्त बयान जारी किया गया। उसमें अवैध आव्रजन निपटने के लिए दोनों देशों की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई थी। विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस मामले पर भारत में उच्चतम स्तर पर चर्चा हुई है। वाशिंगटन में भी इस मामले पर विचार विमर्श हुआ।

राष्ट्रपति जोस राउल मुलिनो की सहमति के बाद भारतीय निर्वासित तीन उड़ानों से पनामा पहुंचे थे। मुलिनो ने इस बात पर सहमति जताई थी कि निर्वासितों के लिए पनामा पुल की भूमिका निभाएगा। ट्रंप प्रशासन ने अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश करने वाले लाखों लोगों को निर्वासित करने की योजना बनाई है।

Related Posts

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त कार्य भार, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

नई दिल्ली। धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा राष्ट्रपति ने मंजूर कर लिया है। वहीं उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया…

स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को धमकी भरी मेल मिलने से हड़कंप, मेट्रो स्टेशन व पीएम मोदी समेत इन नेताओं को बम से उड़ाने की मिली धमकी

दिल्ली। दिल्ली विधानसभा को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस बार विधानसभा के साथ-साथ स्पीकर विजेंद्र गुप्ता, विधानसभा मेट्रो स्टेशन को भी बम से उड़ाने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 5 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश