सीएम रेखा गुप्ता समेत इन नए मंत्रियों पर दर्ज हुआ अपराधिक मामला, देखिए क्या है पूरी खबर

दिल्ली। नवनिर्मित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कल गुरुवार को अपने 6 मंत्रियों के साथ रामलीला मैदान में पद और गोपनीयता की शपथ ली। एडीआर की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इनमें से मुख्यमंत्री समेत 5 मंत्रियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं।

चुनाव अधिकार निकाय ‘एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स'(एडीआर) के अनुसार, दिल्ली में शपथ लेने वाले मंत्रियों में से मुख्यमंत्री सहित पांच ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं। इनमें से दो मंत्री अरबपति हैं।

एडीआर की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह निष्कर्ष 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले इन मंत्रियों द्वारा प्रस्तुत हलफनामों पर आधारित है। एडीआर के विश्लेषण के अनुसार, सात में से पांच मंत्रियों (71 प्रतिशत) ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं, जबकि दो मंत्री (29 प्रतिशत) अरबपति हैं।

रिपोर्ट में बताया गया है कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सहित पांच मंत्रियों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं। इनमें से एक मंत्री आशीष सूद पर गंभीर आपराधिक आरोप हैं।

वहीं पैसे के लिहाज से दिल्ली सरकार के कैबिनेट के दो मंत्री अरबपति हैं। सबसे अधिक घोषित कुल संपत्ति वाले मंत्री राजौरी गार्डन निर्वाचन क्षेत्र से मनजिंदर सिंह सिरसा हैं। उनकी संपत्ति 248.85 करोड़ रुपए है। रिपोर्ट के मुताबिक सबसे कम घोषित कुल संपत्ति वाले मंत्री करावल नगर निर्वाचन क्षेत्र से कपिल मिश्रा हैं, जिनकी संपत्ति 1.06 करोड़ रुपए है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि मुख्यमंत्री समेत सभी मंत्रियों की औसत संपत्ति 56.03 करोड़ रुपए है। रिपोर्ट में इन सभी की देनदारियों का जिक्र भी किया गया है। नई दिल्ली विधानसभा सीट से निर्वाचित प्रवेश साहिब सिंह पर सबसे अधिक 74.36 करोड़ रुपए की देनदारियां हैं।

रिपार्ट के अनुसार, छह मंत्रियों (86 प्रतिशत) ने स्नातक स्तर या उससे ऊपर की शैक्षिक योग्यता घोषित की है, जबकि एक मंत्री ने केवल 12वीं कक्षा तक पढ़ाई की है।उम्र के मामले में पांच मंत्री (71 प्रतिशत) 41 से 50 वर्ष के हैं, जबकि शेष दो (29 प्रतिशत) मंत्रियों की उम्र 51 से 60 वर्ष के बीच है। मंत्रिमंडल में केवल एक महिला मंत्री हैं, जो खुद मुख्यमंत्री हैं।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त कार्य भार, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

नई दिल्ली। धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा राष्ट्रपति ने मंजूर कर लिया है। वहीं उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया…

स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को धमकी भरी मेल मिलने से हड़कंप, मेट्रो स्टेशन व पीएम मोदी समेत इन नेताओं को बम से उड़ाने की मिली धमकी

दिल्ली। दिल्ली विधानसभा को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस बार विधानसभा के साथ-साथ स्पीकर विजेंद्र गुप्ता, विधानसभा मेट्रो स्टेशन को भी बम से उड़ाने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 10 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन