अब गूगल पे पर फ्री में पेमेंट की सुविधा होगी बंद, ट्रांजेक्शन्स पर देना होगा चार्ज

दिल्ली। भारत में करोड़ों लोग लोग मोबाइल रिचार्ज और बिल भुगतान जैसी सेवाओं के लिए गूगल पे का इस्तेमाल करते हैं। अब तक गूगल पे अपनी सेवाएं मुफ्त में उपलब्ध करा रहा था, लेकिन अब कंपनी ने कुछ ट्रांजेक्शन पर उपयोगकर्ताओं से प्रोसेसिंग फीस लेने शुरू कर दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गूगल पे ने उन उपयोगकर्ताओं से ‘प्रोसेसिंग फीस’ लेना शुरू कर दिया है, जो गैस और बिजली बिल जैसे भुगतानों के लिए क्रेडिट या डेबिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं।

बता दें कि फोनपे और पेटीएम भी बिल भुगतान, रिचार्ज और अन्य सेवाओं के लिए इसी तरह का शुल्क लेते हैं। यह शुल्क लेन-देन राशि का 0.5% से 1% तक हो सकता है। इस प्रोसेसिंग फीस पर उत्पाद एवं सेवा कर (GST) भी लिया जा रहा है।

जब कोई गूगल पे उपयोगकर्ता क्रेडिट या डेबिट कार्ड के ज़रिए बिल का भुगतान करता है, तो यह शुल्क कुल बिल राशि में जुड़ जाता है। हालांकि, बिल का भुगतान यू.पी.आई से करने पर कोई प्रोसेसिंग शुल्क नहीं लगाया जा रहा है।

प्रोसेसिंग फीस, यानी सुविधा शुल्क बिल राशि सहित कई मानदंडों के आधार पर अलग-अलग होती है। गूगल पे के मुताबिक, बिल का भुगतान करने से पहले आप बिल की राशि के साथ अगल से लिए जाने वाले प्रोसेसिंग फीस को देख सकते हैं।

अगर प्रोसेसिंग फीस लागू होता है तो आपको पेमेंट करते समय यह कोई भी बिल की राशि के साथ दिखेगा। आप गूगल पे एप के ट्रांजेक्शन हिस्ट्री में भी प्रोसेसिंग फीस को देख सकते हैं। इसमें बिल की राशि के साथ चार्ज की गई प्रोसेसिंग फीस सूचीबद्ध होती है।यदि आपके बिल का भुगतान फेल हो जाता है, तो बिल की पूरी राशि के साथ प्रोसेसिंग फीस एक निश्चित समय सीमा के अंदर आपके खाते में वापस कर दिया जाता है।

गूगल पे ने बाजार में अपनी महत्वपूर्ण उपस्थिति बनाए रखी है। यह लगभग 37% UPI लेनदेन को संभाल रहा है, जो वॉलमार्ट समर्थित फोनपे के बाद दूसरे स्थान पर है। जनवरी तक इस प्लेटफॉर्म ने 8.26 लाख करोड़ रुपये के UPI लेनदेन को प्रोसेस किया।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त कार्य भार, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

नई दिल्ली। धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा राष्ट्रपति ने मंजूर कर लिया है। वहीं उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया…

स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को धमकी भरी मेल मिलने से हड़कंप, मेट्रो स्टेशन व पीएम मोदी समेत इन नेताओं को बम से उड़ाने की मिली धमकी

दिल्ली। दिल्ली विधानसभा को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस बार विधानसभा के साथ-साथ स्पीकर विजेंद्र गुप्ता, विधानसभा मेट्रो स्टेशन को भी बम से उड़ाने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 10 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 12 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 12 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन