दिल्ली। आज 17 फरवरी को सुबह करीब 5:37 से 5:40 बजे के बीच दिल्ली में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। जानकारी के अनुसार भूकंप के झटके इतने तेज थे कि लोगों में भय का माहौल बन गया। लोग घरों से बाहर निकल कर आ गए।
बताया जा रहा है कि भूकंप की गहराई 5 किमी नीचे थी। भूकंप की तीव्रता 4.3 मैग्नीट्यूड मापी गई है, लेकिन झटके काफी तेज महसूस हुए। जिससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया।






