शिव शक्ति प्वाइंट चंद्रमा का वह 3.7 अरब साल पुराना इलाका जहां उतरा था भारत का चंद्रयान-3, ISRO की खोज

भारत के चंद्रयान-3 मिशन ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग कर इतिहास रचा था। उसकी लैंडिंग साइट को अब ‘शिव शक्ति प्वाइंट’ के नाम से जाना जाता है।

इसरो के वैज्ञानिकों की नई स्टडी के अनुसार, लैंडिंग साइट वाले इलाके की उम्र लगभग 3.7 अरब साल आंकी गई है। दिलचस्प बात यह है कि इसी कालखंड में पृथ्वी पर सबसे प्राचीन माइक्रोबियल जीवन विकसित हुआ था। इसरो के फिजिकल रिसर्च लेबोरेटरी (PRL), अहमदाबाद की वैज्ञानिक टीम ने मॉर्फोलॉजिकल और टोपोग्राफिक एनालि‍सिस कर यह निष्कर्ष निकाला है।

लूनर रिकॉनिसेंस ऑर्बिटर (LRO) के वाइड-एंगल कैमरा और टेरेन कैमरा का इस्तेमाल कर क्रेटर और चट्टानों की स्टडी कीर गई. 25 क्रेटर्स (500-1,150 मीटर व्यास के) का एनालिसिस कर लैंडिंग साइट की उम्र 3.7 अरब साल आंकी गई। आसपास के रग्ड टेरेन और हाई-रिलीफ स्मूथ प्लेन्स में 23 और 5 क्रेटर्स की स्टडी से भी इसी उम्र की पुष्टि हुई।

इसरो वैज्ञानिकों के अनुसार, चंद्रमा की सतह माइक्रो-मेटियोराइट बमबारी और तापीय उतार-चढ़ाव के कारण निरंतर परिवर्तित होती रहती है। लाखों वर्षों में यह चट्टानें टूटकर रेगोलिथ में बदल गई हैं।

शिव शक्ति प्वाइंट तीन बड़े प्रभाव क्रेटर्स से घिरा हुआ है:-

  • मैनजिनस क्रेटर (96 किमी व्यास, उम्र 3.9 अरब साल, उत्तर में स्थित)
  • बोगुस्लाव्स्की क्रेटर (95 किमी व्यास, उम्र 4 अरब साल, दक्षिण-पूर्व में स्थित)
  • शॉमबर्गर क्रेटर (86 किमी व्यास, उम्र 3.7 अरब साल, दक्षिण में स्थित)

PRL वैज्ञानिकों का कहना है कि इन बड़े क्रेटर्स के प्रभाव से विशाल मात्रा में मलबा चारों ओर फैला होगा, जिससे लैंडिंग साइट का भूगोल आकार ले चुका है। प्रज्ञान रोवर ने चंद्रमा की सतह पर कई चट्टानों की पहचान की, जिनमें से कुछ 1 सेमी से बड़े थे। एक फ्रेश क्रेटर, जो लैंडिंग साइट से 14 किमी दक्षिण में है, के पास सबसे अधिक चट्टानों की मात्रा पाई गई।

इस क्षेत्र में स्पेस वेदरिंग का प्रभाव अपेक्षाकृत कम था, जिससे संकेत मिलता है कि यह क्रेटर अपेक्षाकृत नया हो सकता है। 9.1% (5,764 में से 525) चट्टानें 5 मीटर से अधिक लंबी थीं, और इनमें से 428 चट्टानें इसी फ्रेश क्रेटर के पास मिलीं। लैंडिंग क्षेत्र की सबसे बड़ी दो चट्टानें (17 मीटर से अधिक लंबी) इसी फ्रेश क्रेटर के पास देखी गईं।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त कार्य भार, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

नई दिल्ली। धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा राष्ट्रपति ने मंजूर कर लिया है। वहीं उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया…

स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को धमकी भरी मेल मिलने से हड़कंप, मेट्रो स्टेशन व पीएम मोदी समेत इन नेताओं को बम से उड़ाने की मिली धमकी

दिल्ली। दिल्ली विधानसभा को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस बार विधानसभा के साथ-साथ स्पीकर विजेंद्र गुप्ता, विधानसभा मेट्रो स्टेशन को भी बम से उड़ाने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

  • By Tanuja
  • September 24, 2026
  • 4 views
गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 12 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 12 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 14 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 12 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार