टिकट विंडो के मुकाबले ऑनलाइन क्यों महंगा पड़ता है ट्रेन टिकट? सरकार ने दिया जवाब

नई दिल्ली। अगर आप IRCTC के जरिए ऑनलाइन रेलवे टिकट बुक करते हैं, तो आपको काउंटर से टिकट खरीदने वालों की तुलना में अधिक शुल्क चुकाना पड़ता है। इस मुद्दे पर शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने राज्यसभा में सवाल उठाया, जिसके जवाब में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि ऑनलाइन बुकिंग पर सुविधा शुल्क (Convenience Fee) और लेन-देन शुल्क (Transaction Charges) लगाए जाते हैं।

रेल मंत्री ने बताया कि IRCTC को ऑनलाइन टिकटिंग प्लेटफॉर्म का रखरखाव, अपग्रेडेशन और विस्तार करने में भारी खर्च उठाना पड़ता है। इन खर्चों की भरपाई के लिए ऑनलाइन बुकिंग पर सुविधा शुल्क लिया जाता है। इसके अलावा, यात्री बैंक को भी लेन-देन शुल्क के रूप में अतिरिक्त राशि देते हैं.80% से ज्यादा टिकट ऑनलाइन बुक होते हैं।

रेलवे मंत्री ने बताया कि IRCTC की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा भारतीय रेलवे की सबसे यात्री अनुकूल (Passenger Friendly) सुविधाओं में से एक है। वर्तमान में, 80% से अधिक आरक्षित टिकट ऑनलाइन बुक किए जाते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि ऑनलाइन बुकिंग से यात्रियों को रेलवे काउंटर पर जाने की परेशानी से बचाया जा सकता है, जिससे उनका समय और परिवहन खर्च भी बचता है।

IRCTC की ऑनलाइन बुकिंग सुविधा यात्रियों के लिए सुविधाजनक है, लेकिन अतिरिक्त शुल्क की वजह से कई बार यात्रियों को अधिक भुगतान करना पड़ता है। इसके बावजूद, डिजिटल लेन-देन की बढ़ती स्वीकार्यता और तकनीकी सुविधाओं के विस्तार के कारण ऑनलाइन टिकट बुकिंग लगातार बढ़ रही है।

Related Posts

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त कार्य भार, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

नई दिल्ली। धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा राष्ट्रपति ने मंजूर कर लिया है। वहीं उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया…

स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को धमकी भरी मेल मिलने से हड़कंप, मेट्रो स्टेशन व पीएम मोदी समेत इन नेताओं को बम से उड़ाने की मिली धमकी

दिल्ली। दिल्ली विधानसभा को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस बार विधानसभा के साथ-साथ स्पीकर विजेंद्र गुप्ता, विधानसभा मेट्रो स्टेशन को भी बम से उड़ाने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 9 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश