पीएम मोदी का फ्रांस दौरा, राफेल एम डील को लेकर हो सकती है घोषणा

दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी तीन दिवसीय फ्रांस यात्रा के दौरान रक्षा क्षेत्र, स्मॉल मॉड्यूलर रिएक्टर्स (SMR) और विमान रखरखाव, मरम्मत और ओवरहाल (MRO)से संबंधित महत्वपूर्ण घोषणाएं की जाएंगी। इसके साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर फ्रांस-भारत रोडमैप को अपनाने की योजना है।

सूत्रों के अनुसार, भारतीय नौसेना के लिए 26 राफेल-एम लड़ाकू विमानों की डील की घोषणा भी इस यात्रा के दौरान की जा सकती हैं। प्रधानमंत्री मोदी 10 फरवरी की शाम पेरिस पहुंचेंगे। वहां वो फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ एआई एक्शन समिट की सह-अध्यक्षता करेंगे और द्विपक्षीय वार्ता में हिस्सा लेंगे।

पीएम मोदी की इस यात्रा में सूत्रों के अनुसार, रक्षा, सुरक्षा और संप्रभुता से जुड़े मुद्दे चर्चा के केंद्र में रहेंगे। यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण घोषणाएं की जाएंगी। रक्षा सौदों में ‘मेक इन इंडिया’ और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण पर भी जोर रहेगा।

फ्रांस यात्रा के दौरान भारतीय नौसेना के लिए राफेल-एम लड़ाकू विमानों के अतिरिक्त तीन स्कॉर्पीन श्रेणी की पनडुब्बियों का समझौता भी अंतिम चरण में है। दोनों सौदों की कुल लागत लगभग 10-11 अरब डॉलर है।

इसके साथ ही भारत के एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (AMCA) के लिए 110 केएन एयरो इंजन के सह-डिजाइन और सह-विकास पर भी चर्चा की जाएगी है। AI समिट में AI फाउंडेशन की शुरुआत की जाएगी। इस समिट में अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे.डी. वांस और चीन के उप प्रधानमंत्री भी हिस्सा लेंगे।

यह यात्रा प्रधानमंत्री मोदी की फ्रांस की छठी आधिकारिक यात्रा होगी। वहीं दूसरी ओर फ्रांस की कंपनी सफरान, जो राफेल और मिराज-2000 विमानों के इंजन बनाती है, बेंगलुरु में आयोजित एयरो इंडिया शो में हिस्सा लेगी। कंपनी के पास भारत में 17 सुविधाएं और 2400 से अधिक कर्मचारी हैं। सफरान ने हेलीकॉप्टर और वाणिज्यिक इंजनों के लिए भारत में MRO सुविधाओं की भी स्थापना की है।

इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के सहयोग के साथ ही भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारा (IMEC) भी द्विपक्षीय वार्ता का मुख्य फोकस होगा। फ्रांस इस कॉरिडोर के लिए विशेष दूत नियुक्त करने वाला एकमात्र प्रमुख देश है।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त कार्य भार, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

नई दिल्ली। धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा राष्ट्रपति ने मंजूर कर लिया है। वहीं उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया…

स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को धमकी भरी मेल मिलने से हड़कंप, मेट्रो स्टेशन व पीएम मोदी समेत इन नेताओं को बम से उड़ाने की मिली धमकी

दिल्ली। दिल्ली विधानसभा को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस बार विधानसभा के साथ-साथ स्पीकर विजेंद्र गुप्ता, विधानसभा मेट्रो स्टेशन को भी बम से उड़ाने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

  • By Tanuja
  • September 24, 2026
  • 4 views
गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 12 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 12 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 14 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 12 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार