उत्तराखंड की रीना ने कयाकिंग प्रतियोगिता में हासिल किया गोल्ड मेडल

देहरादून। राष्ट्रीय खेलों में आज स्लालम कयाकिंग प्रतियोगिता में उत्तराखंड की रीना सैन ने गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। बता दें 38वें राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत जल क्रीड़ा स्लालम कयाकिंग प्रतियोगिता पौड़ी के यमकेश्वर तहसील के अंतर्गत फूलचट्टी में शुरू हुई थी।

बता दें मंगलवार को फूलचट्टी में शुरू हुई कयाकिंग प्रतियोगिता में उत्तराखंड की रीना सैन ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया। जबकि मध्यप्रदेश की पल्लवी जगताप ने सिल्वर मेडल और आंध्रप्रदेश की ढोड़ी चेतना भगवती ने ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा किया है। बता दें अभी तक उत्तराखंड अपने नाम कुल दो गोल्ड मेडल ही कर पाया है।

खेल मंत्री रेखा आर्य ने रीना की उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी है। मंत्री ने कहा “आप आने वाले वर्षों में प्रदेश के बच्चों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। मुझे आशा है कि रीना की उपलब्धि से प्रेरणा लेकर हमारे अन्य खिलाड़ी भी अपने इवेंट्स में मेडल जीत कर देवभूमि को गौरवान्वित करेंगे।”

पहले दिन पुरुष वर्ग में प्रधुम्न सिंह राठौर(राजस्थान), नागेश नायक (कर्नाटक), कोलेक्नी विष्णु (आंध्र प्रदेश), चंद्रवीर (SSCB), अनक चौहान (गुजरात), पेंचनगें कुरभाह (मेघालय), धीरज सिंह खैर (उत्तराखंड) और राहुल केवट (मध्यप्रदेश) ने भाग लिया।

वहीं महिला वर्ग में अन्नू (दिल्ली), ओनिका (हरियाणा), ढोड़ी चेतना भगवती (आंध्रप्रदेश), सालाम आरशी देवी (उड़ीसा), रीना सैन (उत्तराखंड), मनस्वी रेखवार (महाराष्ट्र), पल्लवी जगताप (मध्यप्रदेश) व धन लक्ष्मी (कर्नाटक) ने प्रतिभाग किया।

Related Posts

डिजिटल सिस्टम से ‘आंचल’ ब्रांड को मिलेगा नया मुकाम : सौरभ बहुगुणा

देहरादून। प्रदेश के डेयरी क्षेत्र को आधुनिक तकनीक से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए पशुपालन, मत्स्य, दुग्ध विकास, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, प्रोटोकॉल तथा…

ग्रीन, प्लास्टिक मुक्त रहेगी श्री केदारनाथ धाम यात्रा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

देहरादून। आस्था और श्रद्धा के महान पर्व के रूप में प्रतिष्ठित श्री केदारनाथ धाम के कपाट वर्ष 2026 की यात्रा हेतु आगामी 22 अप्रैल 2026 को विधि-विधान एवं सनातन परंपराओं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 5 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश