एसएसपी नैनीताल ने राष्ट्रीय खेलों के सकुशल आयोजन व वीआईपी भ्रमण को लेकर स्टेडियम की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

हल्द्वानी। जनपद के विभिन्न स्थानों में दिनांक 28 जनवरी 2025 से 38वें राष्ट्रीय खेलों के सकुशल आयोजन के लिए प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल द्वारा सभी आयोजन स्थलों पर भरी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।

इसी क्रम में आज सायं में एसएसपी नैनीताल द्वारा गोलपार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में जाकर खेलों के सकुशल आयोजन तथा आगामी वीआईपी भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत पुलिस की सभी सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

स्टेडियम परिसर के अंदर अथवा बाहर निर्धारित की गई विभिन्न पार्किंग व्यवस्थाओं, प्रवेश द्वारों पर प्रभावी चेकिंग फ्रिस्किंग, हेलीपैड सुरक्षा, पुलिस कंट्रोल रूम, सी0सी0टी0वी0 ग्रिड, पर्याप्त बैरिकेडिंग तथा मैदान के वीआईपी लाउंज इत्यादि का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

सभी संबंधितों को सुदृढ़ सुरक्षा तथा प्रभावी यातायात व्यवस्था के निर्देश दिए गए। इसके उपरान्त एसएसपी नैनीताल आज राष्ट्रीय खेलों की स्विमिंग प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे।

इस दौरान जिला क्रीड़ाधिकारी निर्मला पंत द्वारा एस०एस०पी० नैनीताल को बैच लगाकर पुष्प गुच्छ और मोमेंटो भेंट किया गया। एसएसपी नैनीताल द्वारा स्विमिंग महिला वर्ग (50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक कैटिगरी) में पदक विजेता महिला खिलाड़ियों को गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया और बधाई दी। राष्ट्रीय खेल मैनेजमेंट द्वारा भी मुख्य अतिथि प्रहलाद नारायण मीणा को मोमेंटो भेंट किया गया।

इस दौरान डॉ जगदीश चंद्र एसपी क्राइम/ ट्रेफिक नैनीताल, प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी, नितिन लोहनी सीओ हल्द्वानी, दीपशिखा अग्रवाल सीओ लालकुआं, धर्मवीर सोलंकी प्रभारी खेल प्रकोष्ठ, जितेंद्र उप्रेती निरीक्षक अभिसूचना, जिला क्रीड़ाधिकारी निर्मला पंत, नीरज भाकुनी थानाध्यक्ष बनभूलपुरा, दीपक बिष्ट थानाध्यक्ष काठगोदाम समेत अन्य पुलिस अधिकारी कर्मी मौजूद रहे।

Related Posts

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस विभाग में अपनी दीर्घ और सराहनीय सेवाएं पूर्ण करने वाले 2 ऐच्छिक सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के लिए आज कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में एक भव्य विदाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश