भारत बनाएगा खुद का जनरेटिव AI मॉडल, अश्विनी वैष्णव ने किया ऐलान

दिल्ली। AI मॉडल की तेज होती रेस के बीच भारत ने भी कमर कस ली है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ऐलान किया है कि OpenAI के ChatGPT और चीन की DeepSeek की तर्ज पर भारत भी अपना जनरेटिव AI मॉडल लॉन्च करेगा।

ओडिशा में एक समारोह में ऐलान करते हुए वैष्णव ने कहा कि इस मॉडल को इसी साल लॉन्च कर दिया जाएगा। आइए जानते हैं कि उन्होंने इस मॉडल के बारे में और क्या जानकारी दी है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत में कम से कम छह ऐसे बड़े डेवलपर्स हैं, जो अधिक से अधिक 6-8 महीनों में AI मॉडल बना सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि एक मजबूत AI इकोसिस्टम बनाने के लिए एक कॉमन कंप्यूट फैसिलिटी होना सबसे जरूरी है। भारत के AI मिशन को ध्यान में रखते हुए सरकार ने शेयर्ड कंप्यूटिंग रिसोर्स स्थापित करने को प्राथमिकता दी है।

मंत्री ने आगे कहा कि इंडिया AI कंप्यूट फैसिलिटी ने उम्मीद से बढ़कर शुरुआत की है और उसने लगभग 19,000 GPU हासिल कर लिए हैं। इनमें से 12,896 Nvidia H100 GPU और 1,480 Nvidia H200 GPU हैं। इनमें 10,000 GPUs अभी इस्तेमाल के लिए तैयार हैं। यह फैसिलिटी सभी के लिए खुली होगी और आने वाले कुछ दिनों में इसका संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री ने यह भी ऐलान किया कि भारत अपना फाउंडेशन AI मॉडल तैयार करेगा। भारत की भाषाई और सांस्कृतिक विविधता को ध्यान में रखते हुए इसके डेटासेट को तैयार किया जाएगा ताकि इसमें किसी प्रकार की पूर्वाग्रह शामिल न हों। उन्होंने कहा कि AI मॉडल बनाने के इच्छुक डेवलपर्स अपने प्रस्ताव दायर कर सकते हैं और इस मॉडल को 6-8 महीनों में तैयार करना होगा।

OpenAI ने 2023 के आखिर में ChatGPT को लॉन्च कर AI मॉडल की रेस शुरू की थी। इसके बाद कई और कंपनियां इस रेस में शामिल हो गई। हालिया दिनों में चीनी स्टार्टअप के AI मॉडल ने पूरी तस्वीर ही बदल दी है। चीन ने अमेरिकी कंपनियों की तुलना में बहुत कम लागत में AI मॉडल तैयार कर लिए हैं।

Related Posts

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त कार्य भार, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

नई दिल्ली। धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा राष्ट्रपति ने मंजूर कर लिया है। वहीं उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया…

स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को धमकी भरी मेल मिलने से हड़कंप, मेट्रो स्टेशन व पीएम मोदी समेत इन नेताओं को बम से उड़ाने की मिली धमकी

दिल्ली। दिल्ली विधानसभा को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस बार विधानसभा के साथ-साथ स्पीकर विजेंद्र गुप्ता, विधानसभा मेट्रो स्टेशन को भी बम से उड़ाने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश