राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर एसएसपी नैनीताल समेत अधीनस्थ पुलिस बल ने दी श्रद्धांजलि

हल्द्वानी। आज दिनांक 30.01.2025 को प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल द्वारा पुलिस बहुउद्देशीय भवन हल्द्वानी में “राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर “भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने जीवन का बलिदान देने वाले महान सेनानी तथा शहीदों की स्मृति में 02 मिनट का मौन धारण किया गया।

एसएसपी नैनीताल ने कहा कि आज पूजनीय राष्ट्रपिता के आदर्शों को याद करने का दिन है। उन्होंने सत्य और अहिंसा से भारत को स्वतंत्रता दिलाई। उन्होंने सदैव लोककल्याण और देश की आजादी के लिए कार्य किया।

उन्होंने संपूर्ण विश्व में जन जन तक सत्य और अहिंसा के आदर्शों को पहुंचाया। देश की स्वाधीनता के लिए भारत के पराक्रमी और देश प्रेम की अलख जगाने वाले शहीद स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के अमूल्य बलिदान हम सभी के लिए अनुकरणीय और प्रेरणादायक हैं।

नैनीताल पुलिस के सभी पुलिस कर्मी, राष्ट्र की एकता और अखंडता को अक्षुण बनाए रखने तथा समाज में सुरक्षित तथा शांतिपूर्ण वातावरण स्थापित करने के लिए अपने कर्तव्य का पूर्ण निष्ठा तथा ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे।

पुलिस बहुदेशीय भवन हल्द्वानी में प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी, जितेंद्र उप्रेती निरीक्षक एलआईयू, पूरन राम आगरी वाचक एसएसपी नैनीताल, हेम चंद्र पंत प्रभारी निर्वाचन सैल, राजकुमार बिष्ट निरीक्षक पुलिस दूरसंचार, चंद्रशेखर भट्ट आशुलिपिक, राजेंद्र सिंह कथायत उपनिरीक्षक स०पु० समेत सभी शाखा प्रभारी और कर्मी मौजूद रहे।

इसी के साथ जिले के सभी थानों, कार्यालयों तथा इकाइयों में पुलिस अधिकारियों/कर्मियों द्वारा राष्ट्रपिता को स्मरण करते हुए मौन धारण किया गया।

Related Posts

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस विभाग में अपनी दीर्घ और सराहनीय सेवाएं पूर्ण करने वाले 2 ऐच्छिक सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के लिए आज कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में एक भव्य विदाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश