प्रदेश में इन 9 पीसीएस अधिकारियों को मिलेगा प्रमोशन, इन अफसरों को 10 हजार ग्रेड पे पर किया जा रहा प्रमोट

देहरादून। उत्तराखंड के 9 पीसीएस अधिकारियों को प्रमोशन मिलने जा रहा है। शासन में हुई डीपीसी (डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमेटी) के बाद प्रदेश के इन अफसरों को 10 हजार ग्रेड पे पर प्रमोट किया जा रहा है। खास बात ये है कि इन अधिकारियों को भी अपने प्रमोशन का इंतजार था। हालांकि, ये अफसर आगामी फरवरी महीने में इस प्रमोशन के लिए एलिजिबल हो रहे हैं।

उत्तराखंड में पीसीएस अधिकारियों को प्रमोशन का तोहफा मिलने जा रहा है। शासन ने इस संदर्भ में डीपीसी की बैठक के बाद रिक्त पदों के आधार पर प्रमोशन के लिए हरी झंडी दे दी है। हालांकि, अभी शासन स्तर पर अधिकारियों के प्रमोशन के लिए आधिकारिक रूप से आदेश होना बाकी है।

वैसे तो इन अधिकारियों के 10,000 ग्रेड पे पर प्रमोशन के लिए फरवरी महीने में सेवाएं पूरी हो रही है, लेकिन फिलहाल शासन ने इस पर डीपीसी करते हुए इन अधिकारियों को प्रमोशन देने का रास्ता खोल दिया है।

शासन से मिली जानकारी के मुताबिक, पीसीएस अधिकारियों की अंतिम सीनियरिटी लिस्ट के लिहाज से 2005 और 2007 बैच के अधिकारियों को यह प्रमोशन मिलने जा रहे हैं। फिलहाल, उत्तराखंड में 10,000 ग्रेड पे पर कोई भी पीसीएस (PCS) अधिकारी नहीं है।

ऐसे में अब सीनियरिटी के आधार पर कुल 9 अधिकारियों को प्रमोशन दिया जा रहा है। हालांकि, इन अधिकारियों को प्रमोशन का लाभ फरवरी महीने से मिलेगा, क्योंकि, इन अधिकारियों की जरूरी सेवाएं फरवरी में पूरी हो रही हैं. राज्य में पीसीएस अधिकारियों की 18 साल की सेवा 10,000 ग्रेड पे के लिए अनिवार्य है।

साल 2005 बैच में सीनियर पीसीएस अधिकारी गिरधारी सिंह रावत को 10 हजार पर प्रमोट किया जा रहा है। इसके अलावा निधि यादव को भी 10,000 ग्रेड पे मिलने जा रहा है. जबकि, बाकी 7 पीसीएस अधिकारी 2007 बैच के हैं।

इसमें बंशीलाल राणा, नरेंद्र सिंह, भरत लाल फिरमाल समेत 7 अधिकारी प्रमोट हो रहे हैं। हालांकि, 10,000 ग्रेड पर के लिए कुल 12 पद खाली हैं, लेकिन पीसीएस अधिकारियों के अर्हता पूरी न कर पाने के कारण केवल 9 पदों को ही भरा जा रहा है। इसके लिए डीपीसी हो चुकी है। अब जल्दी इस पर आधिकारिक आदेश जारी होना है।

Related Posts

डिजिटल सिस्टम से ‘आंचल’ ब्रांड को मिलेगा नया मुकाम : सौरभ बहुगुणा

देहरादून। प्रदेश के डेयरी क्षेत्र को आधुनिक तकनीक से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए पशुपालन, मत्स्य, दुग्ध विकास, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, प्रोटोकॉल तथा…

ग्रीन, प्लास्टिक मुक्त रहेगी श्री केदारनाथ धाम यात्रा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

देहरादून। आस्था और श्रद्धा के महान पर्व के रूप में प्रतिष्ठित श्री केदारनाथ धाम के कपाट वर्ष 2026 की यात्रा हेतु आगामी 22 अप्रैल 2026 को विधि-विधान एवं सनातन परंपराओं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

  • By Tanuja
  • August 2, 2026
  • 3 views
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 4 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 11 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 8 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण