फिल्मों से लेकर ‘द कपिल शर्मा शो’ में जज के रूप में नजर आने वाली एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि अर्चना पूरन सिंह का शूटिंग करते वक्त भयानक एक्सीडेंट हो गया है।
अर्चना पूरन सिंह बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव की फिल्म के लिए शूटिंग कर रही थीं। शूटिंग सेट पर हुए इस बड़े हादसे के तुरंत बाद एक्ट्रेस को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबर है कि एक्ट्रेस का मुंबई के नानावटी मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।







