लाल-पीले रंग के साफा में दिखे पीएम मोदी, 76वें गणतंत्र दिवस पर आकर्षक लिबाज में नजर आए प्रधानमंत्री

दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 76वें गणतंत्र दिवस पर खास अंदाज में नजर आए। उन्होंने सफेद कुर्ता-पायजामा के साथ गहरे भूरे रंग का बंद गले का कोट और लाल-पीले रंग का साफा पहना।इसके साथ ही उन्होंने विशेष अवसरों पर चमकीला और रंग-बिरंगा साफा पहनने की अपनी परंपरा को जारी रखा। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बहुरंगी ‘बांधनी’ प्रिंट का साफा पहना था।

बांधनी एक प्रकार का टाई-डाई कपड़ा होता है, जो गुजरात और राजस्थान में लोकप्रिय है। यह एक ऐसी विधि है, जिसमें कपड़े को बांधकर व गांठ लगाकर रंगाई की जाती है। जार्जेट, शिफान, रेशमी व सूती कपड़े को रंग के कुंड में डालने से पहले धागे से कसकर बांधा जाता है और जब इस धागे को खोला जाता है तो बंधा हुआ हिस्सा रंगीन हो जाता है। फिर हाथ से कपड़े पर धागे के प्रयोग से डिजाइन तैयार किया जाता है।इससे पहले 2023 में मोदी ने कुर्ते और चूड़ीदार पायजामे के साथ बहुरंगी राजस्थानी साफा पहना था।

इस साल 77 वें स्वतंत्रता दिवस पर उन्होंने कई रंगों वाला राजस्थानी शैली का साफा चुना था, जिसका अंतिम छोर (छेला) कमर के नीचे तक लंबा था। प्रचंड बहुमत के साथ दूसरे कार्यकाल के लिए सत्ता में लौटने के बाद 2019 में मोदी ने लाल किले की प्राचीर से अपना छठा स्वतंत्रता दिवस भाषण देते हुए बहुरंगी साफा पहना था। राजस्थानी साफा या पगड़ी स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के लिए प्रधानमंत्री की पसंद रहे हैं।

2014 में अपने पहले स्वतंत्रता दिवस भाषण के अवसर पर उन्होंने चमकीले लाल रंग का जोधपुरी बंधेज साफा पहना। साल 2015 में प्रधानमंत्री मोदी ने बहुरंगी लहरिया पीला साफा और 2016 में गुलाबी और पीले रंग का टाई-एंड-डाई साफा पहना था।

2017 में प्रधानमंत्री का साफा चमकीले लाल और पीले रंग का मिश्रण था। इसमें चारों ओर सुनहरी रेखाएं थीं। उन्होंने 2018 में लाल किले पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए केसरिया साफा पहना था।

कच्छ के चमकीले लाल रंग के बांधनी साफे से लेकर पीले रंग का राजस्थानी साफा, गणतंत्र दिवस पर मोदी के पहनावे के प्रमुख आकर्षण रहे हैं।

2022 में पीएम मोदी ने गणतंत्र दिवस समारोह के लिए उत्तराखंड की एक अद्वितीय पारंपरिक टोपी चुनी थी। इस टोपी में ब्रह्मकमल बना हुआ था। ब्रह्मकमल उत्तराखंड का राजकीय फूल है, जिसे प्रधानमंत्री केदारनाथ की हर यात्रा पर इस्तेमाल करते रहे हैं।

इससे पहले 2021 में मोदी ने गणतंत्र दिवस परेड के दौरान पीले बिन्दुओं वाली ‘हालारी’ पगड़ी पहनी थी। इसे जामनगर के शाही परिवार के जामसाहब की ओर से प्रधानमंत्री को भेंट किया गया था।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त कार्य भार, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

नई दिल्ली। धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा राष्ट्रपति ने मंजूर कर लिया है। वहीं उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया…

स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को धमकी भरी मेल मिलने से हड़कंप, मेट्रो स्टेशन व पीएम मोदी समेत इन नेताओं को बम से उड़ाने की मिली धमकी

दिल्ली। दिल्ली विधानसभा को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस बार विधानसभा के साथ-साथ स्पीकर विजेंद्र गुप्ता, विधानसभा मेट्रो स्टेशन को भी बम से उड़ाने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 10 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन