रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में 26 जनवरी तक पार्सल की बुकिंग पर लगी रोक

संपादक – तनुजा। भारतीय रेलवे ने पार्सल की बुकिंग पर एक बड़ा फैसला किया है। नई दिल्ली जाने वाली किसी भी ट्रेन में पार्सल की बुकिंग पर रोक लगा दी गई है। इस फैसले के बाद से गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी तक दिल्ली जाने वाली किसी भी ट्रेन में पार्सल की बुकिंग नहीं हो रही है। गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे ने यह फैसला किया है।

26 जनवरी तक बंद रहेंगे पार्सल गोदाम-

पूर्व रेलवे के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी (सीपीआरओ) दीप्तिमय दत्त ने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह को देखते हुए दिल्ली के सभी रेलवे स्टेशनों पर सभी प्रकार के पार्सल का लेन-देन बंद रहेगा। पार्सल गोदाम बंद रहेंगे। प्लेटफॉर्म पर भी पार्सल नहीं उतरेंगे। उन्होंने कहा कि ट्रेन में यात्रा करने वाले पैसेंजर अपना सामान ले जा सकेंगे। इस पर कोई रोक नहीं है।

दीप्तिमय दत्त ने कहा कि आसनसोल रेल मंडल के जितने भी स्टेशन हैं, सभी स्टेशनों के पार्सल कार्यालयों में जांच चल रही है। दिल्ली से आने वाले ट्रेनों में पार्सल की बुकिंग के पहले जो सामान पार्सल में स्टेशन पर आ चुके हैं, उनकी सघन जांच की जा रही है। सीसीटीवी के जरिये उन सामानों की पूरी निगरानी की जा रही है। आसनसोल मंडल में पूरी सतर्कता बरती जा रही है।

सीपीआरओ ने कहा है कि रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और रेलवे पुलिस बल (जीआरपी) के जवान डॉग स्क्वायड के साथ लगातार स्टेशनों की निगरानी कर रहे हैं। स्टेशनों पर अब तक जितने भी पार्सल आये हैं, सभी की डॉग स्क्वायड और मेटल डिटेक्टर से जांच की जा रही है। संदेह होने पर पार्सल को खोलकर भी देखा जा रहा है। पूरे आसनसोल रेल मंडल को अलर्ट पर रखा गया है।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त कार्य भार, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

नई दिल्ली। धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा राष्ट्रपति ने मंजूर कर लिया है। वहीं उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया…

स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को धमकी भरी मेल मिलने से हड़कंप, मेट्रो स्टेशन व पीएम मोदी समेत इन नेताओं को बम से उड़ाने की मिली धमकी

दिल्ली। दिल्ली विधानसभा को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस बार विधानसभा के साथ-साथ स्पीकर विजेंद्र गुप्ता, विधानसभा मेट्रो स्टेशन को भी बम से उड़ाने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 9 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन