मोटर व्हीकल एक्ट में होगा बड़ा बदलाव, गाड़ी में ये डॉक्यूमेंट नहीं हुआ तो नहीं मिलेगा पेट्रोल

दिल्ली। आपकी गाड़ी का भी आपने अभी तक बीमा नहीं करवाया है तो जल्‍द करवा लें। क्‍योंकि आने वाले दिनों में जिन गाड़ियों का थर्ड-पार्टी बीमा नहीं उनको ईंधन और फास्‍टैग नहीं मिलेगा। साथ ही बिना बीमा वाले वाहन मालिक के ड्राइविंग लाइसेंस का नवीनीकरण भी नहीं होगा।

केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय से थर्ड-पार्टी बीमा को बढ़ावा देने के लिए कई उपायों पर विचार करने को कहा है। इनमें ये उपरोक्‍त सुझाव भी शामिल हैं। मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के तहत, सभी वाहनों के लिए थर्ड-पार्टी बीमा अनिवार्य है। यह बीमा दुर्घटना में किसी तीसरे पक्ष को हुए नुकसान की भरपाई के लिए होता है। अनिवार्य होने के बावजूद भारतीय सड़कों पर आधे से अधिक वाहन बिना बीमा के चल रहे हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि मंत्रालय इन प्रस्तावों पर काम कर रहा है और जल्द ही नियमों में बदलाव कर सकता है। इसके तहत वाहन संबंधी सेवाओं को बीमा कवर से जोड़ा जाएगा। साथ ही राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों को सख्त अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जाएंगे।

गौरतलब है कि हाल ही में संसदीय स्थायी समिति ने भी सरकार को थर्ड-पार्टी बीमा कवरेज बढ़ाने के सुझाव दिए। समिति ने डेटा एकीकरण और ई-चालान को बढ़ावा देने की सिफारिश की। साथ ही, वाहन पंजीकरण और बीमा कवरेज की निगरानी के लिए राज्यों को डेटा रिपोर्टिंग की आवश्यकता बताई।

बीमा कवरेज की स्थिति-

भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) के अनुसार, 2024 में भारतीय सड़कों पर चलने वाले अनुमानित 35-40 करोड़ वाहनों में से केवल 50% के पास थर्ड-पार्टी बीमा है। मोटर वाहन अधिनियम के तहत, थर्ड-पार्टी बीमा के बिना वाहन चलाना अपराध है। पहली बार पकड़े जाने पर रु. 2,000 जुर्माना या तीन महीने की जेल, या दोनों हो सकते हैं। दूसरी बार अपराध करने पर जुर्माना रु. 4,000 तक बढ़ सकता है।

सख्‍ती से बढ़ेगा बीमा अनुपालन-

डेलॉइट के पार्टनर और ऑटोमोटिव सेक्टर लीडर रजत महाजन ने कहा कि FASTag और डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म का उपयोग बीमा अनुपालन को बढ़ाने में मदद करेगा। दिसंबर 2024 में FASTag लेनदेन रु. 6,642 करोड़ तक पहुंच गया। अगर बीमा सत्यापन को FASTag और अन्य डिजिटल सेवाओं से जोड़ा जाए तो यह प्रक्रिया को सरल और प्रभावी बना सकता है। इस कदम से बीमा कवरेज बढ़ने के साथ ही डेटा संग्रह और विश्लेषण में सुधार होगा।

सरकार और बीमा कंपनियां कम बीमा कवरेज वाले क्षेत्रों की पहचान कर सकेंगी और उचित रणनीतियां तैयार कर सकेंगी। महाजन ने कहा कि बढ़ा हुआ बीमा कवरेज बढ़ने के साथ ही डेटा संग्रह और विश्लेषण में सुधार होगा। सरकार और बीमा कंपनियां कम बीमा कवरेज वाले क्षेत्रों की पहचान कर सकेंगी और उचित रणनीतियां तैयार कर सकेंगी। महाजन ने कहा कि बढ़ा हुआ बीमा कवरेज जोखिम को व्यापक करेगा, जिससे प्रीमियम प्रतिस्पर्धी होंगे और पॉलिसीधारकों को बेहतर लाभ मिलेगा।

एकीकृत प्रणाली की योजना-

सोलोमन एंड कंपनी के पार्टनर हारून अस्रार ने कहा कि थर्ड-पार्टी बीमा, FASTag और प्रदूषण प्रमाणपत्र को आधार से जोड़ना एकीकृत प्रणाली की प्रभावशीलता को बढ़ा सकता है। इससे वाहन मालिक एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर सभी सेवाओं का प्रबंधन कर सकेंगे।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त कार्य भार, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

नई दिल्ली। धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा राष्ट्रपति ने मंजूर कर लिया है। वहीं उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया…

स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को धमकी भरी मेल मिलने से हड़कंप, मेट्रो स्टेशन व पीएम मोदी समेत इन नेताओं को बम से उड़ाने की मिली धमकी

दिल्ली। दिल्ली विधानसभा को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस बार विधानसभा के साथ-साथ स्पीकर विजेंद्र गुप्ता, विधानसभा मेट्रो स्टेशन को भी बम से उड़ाने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 10 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन