तमंचे के दम पर गुंडागर्दी करना युवक को पड़ा भारी, अवैध तमंचे, 2 जिन्दा कारतूस 12 बोर व 1 पाटल के साथ युवक गिरफ्तार

रामनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा आगामी नगर निकाय चुनाव को भयमुक्त वातावरण में शांतिपूर्ण संपन्न करने हेतु सभी थाना/चौकी प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्र में अवैध गतिविधियों में लिप्त तथा गुंडागर्दी और आमजन में भय का माहौल पैदा करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए है।

इसी क्रम में कार्यवाही के दौरान रामनगर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि सांवल्दे व आस पास के क्षेत्रों में एक व्यक्ति अवैध तमंचे के व हथियारों के साथ घूमकर लोगों में भय पैदा कर रहा है।

उक्त सूचना को थाना रामनगर पुलिस द्वारा गम्भीरता से लेते हुए उक्त व्यक्ति की तलाश व व गिरफ्तारी हेतु क्षेत्राधिकारी रामनगर भूपेंद्र सिंह भंडारी के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर उक्त व्यक्ति की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र में सघन चैकिंग अभियान चलाया गया।

दिनांक 19.01.25 को पुलिस टीम द्वारा कानिया, मालधनचौड़ नहर पुलिया के पास चैकिंग के दौरान वाहन संख्या UK04F8800 ऑल्टो कार जिसे चालक राशिद पुत्र बाबू खान उर्फ हब्बू निवासी सांवल्दे पूर्व नई बस्ती रामनगर उम्र 21 वर्ष चला रहा था।

संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस द्वारा वाहन की तलाशी के दौरान चालक के कब्जे से 01 अदद तमंचा 12 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस 12 बोर, तथा वाहन के अन्दर से 01 अदद लोहे की रॉड लगा हुआ गिरारी नुमा पाटल मय 02 अदद लकड़ी के डंडे बरामद होने पर अभियुक्त राशिद उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया।

उक्त संबंध में थाना रामनगर में मुकदमा एफ0आई0आर0 नं0 22/25 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम दर्ज किया गया।

उक्त अभियुक्त पूर्व में भी अवैध हथियार बरामद होने पर रामनगर पुलिस की कार्यवाही में जेल जा चुका है।

पुलिस टीम-

1- उ0नि0 जोगा सिंह

2- कानि0 मंजीत सैंगर

3- कानि0 कमल कुमार

4- कानि0 धर्मेन्द्र कुमार

Related Posts

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2026” के अंतर्गत जनपद में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने…

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

नैनीताल। क्षेत्रीय लोगों की लंबे समय से मांग पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जनहित में बड़ा निर्णय लेते हुए जनपद नैनीताल के विधानसभा क्षेत्र नैनीताल के ग्राम कटीमी गजार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026

  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश