सीएम धामी पहुंचे अल्मोड़ा, मेयर प्रत्याशी अजय वर्मा के समर्थन में की चुनावी जनसभा

अल्मोड़ा। नगर निकाय चुनाव को लेकर माहौल काफी गर्माया हुआ है। सभी प्रत्याशी प्रचार में जुटे हुए हैं। वहीं आज भाजपा के स्टार प्रचारक व उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी अल्मोड़ा पंहुचे।

आज शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा नगर निगम मेयर प्रत्याशी अजय वर्मा के समर्थन में जनसभा की। उन्होंने अल्मोड़ा के रैमजे इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित चुनावी जनसभा में कहा कि इस क्षेत्र का विकास हमारी प्राथमिकता है। कहा कि यहां निकाय चुनाव जीतकर डबल इंजन की सरकार बनेगी, जिसमें विकास तेज गति से आगे बढ़ेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अल्मोड़ा सांस्कृतिक राजधानी रही है। इसका विकास ही हमारा संकल्प है। उन्होंने कहा कि नगर में सालों से कांग्रेस का शासन रहा। लेकिन अल्मोड़ा के विकास के लिए कांग्रेस ने कोई भी गंभीरता नहीं दिखाई। जबकि भाजपा सरकार ने अल्मोड़ा के विकास में गंभीरता दिखाते हुए नगर पालिका को नगर निगम में उच्चीकृत किया। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा में भाजपा के मेयर प्रत्याशी को भारी बहुमत से जीताकर विकास को गति प्रदान करने का यह स्वर्णिम अवसर है।

इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, जागेश्वर विधायक मोहन सिंह मेहरा, पूर्व विस उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, प्रदीप बिष्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, प्रदेश कार्यकारीण सदस्य कुंदन लटवाल, पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक, कैलाश गुरुरानी, रवि रौतेला, दर्शन रावत, धमेंद्र बिष्ट, मनोज जोशी, मनोज बिष्ट, राजेंद्र बिष्ट, जगत तिवारी, हरीश कनवाल, देवाशीष नेगी, दीपक वर्मा, ललित लटवाल, अर्जुन सिंह बिष्ट, शैलेंद्र साह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Posts

Exploring the Best Local Events in Nainital: A Complete Guide

Overview of Local Events in Nainital Key Festivals and Fairs Activities for Tourists and Locals How to Plan Your Visit to Local Events

मानव तस्करी पर न्यायिक मंथन, भीमताल के उजाला अकादमी में दो दिवसीय कोलोक्वियम शुरू

नैनीताल। मानव तस्करी जैसे गंभीर अपराध से निपटने और इससे जुड़े मामलों में प्रभावी न्यायिक कार्रवाई को मजबूत बनाने के उद्देश्य से उत्तराखंड ज्यूडिशियल एंड लीगल एकेडमी (उजाला), भवाली में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश