केजरीवाल का दिल्ली में किरायेदारों के लिए खुशियों की सौगात, चुनाव के बाद मुफ्त बिजली व पानी देने की घोषणा

दिल्ली। दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में रहने वाले किरायेदारों के लिए बड़ा ऐलान कर दिया है। केजरीवाल ने कहा है कि चुनाव के बाद किराएदारों के लिए भी मुफ्त बिजली और पानी दिया जाएगा। केजरीवाल का ये वादा आम आदमी पार्टी के लिए बड़ा गेम चेंजर साबित हो सकता है।

बता दें कि शु्क्रवार को बीजेपी ने चुनाव के लिए अपना संकल्प पत्र जारी किया था। जिसमें उन्होंने महिलाओं को 2500 रुपए देने का वादा किया था। अब आम आदमी पार्टी ने नेहले पर देहला मारते हुए किरायेदारों के लिए बड़ा ऐलान किया है। दिल्ली में फिलहाल 21 हजार लीटर पानी और 200 यूनिट बिजली मुफ्त है।

दिल्ली में फिलहाल 21 हजार लीटर पानी फ्री है हर महीने 200 यूनिट बिजली भी मुफ्त है। इस योजना का फायदा ज्यादातर मकान मालिक उठा रहे हैं।

लेकिन हो कुछ यूं रहा है कि ज्यादातर मकान मालिक इन स्कीम का फायदा खुद लेते हैं और अपने किरायेदारों से पूरा पैसा वसूलते हैं, लेकिन अब आम आदमी पार्टी ने किरायेदारों के लिए अलग से योजना लाने का ऐलान कर दिया है। उनका कहना है कि चुनाव के बाद किरायेदारों को भी पानी और बिजली मुफ्त दिया जाएगा।

अरविंद केजरीवाल के इस ऐलान से दिल्ली में रह रहे उन किरायेदारों को बड़ी राहत मिल सकती है, जिनको अभी बिजली और पानी के लिए पूरा पैसा चुकाना पड़ता है। अब वह भी सरकारी योजना का फायदा ले सकेंगे। केजरीवाल के ऐलान से साफ है कि अगर आम आदमी पार्टी चुनाव जीतती है तो वह दिल्ली में रहने वाले किरायेदारों को बिजली और पानी मुफ्त देगी।

बीजेपी ने शुक्रवार को जारी अपने संकल्प पत्र में ऐलान किया है कि अगर वह दिल्ली में जीत हासिल करती है तो ‘आप’ सरकार के नेतृत्व वाली सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को खत्म नहीं करेगी। इसके साथ ही महिलाओं को 2,500 रुपये की सम्मान राशि भी देगी।

चुनाव जीतने पर 500 रुपये में एलपीजी सिलेंडर और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 2,500 रुपये पेंशन के तौर पर दिए जाएंगे। अब केजरीवाल का किरायेदारों के लिए बड़ा ऐलान बीजेपी को कड़ी टक्कर देने की कोशिश माना जा रहा है।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त कार्य भार, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

नई दिल्ली। धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा राष्ट्रपति ने मंजूर कर लिया है। वहीं उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया…

स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को धमकी भरी मेल मिलने से हड़कंप, मेट्रो स्टेशन व पीएम मोदी समेत इन नेताओं को बम से उड़ाने की मिली धमकी

दिल्ली। दिल्ली विधानसभा को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस बार विधानसभा के साथ-साथ स्पीकर विजेंद्र गुप्ता, विधानसभा मेट्रो स्टेशन को भी बम से उड़ाने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 10 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन