सोशल मीडिया पर गलत खबर फैलाने वालों पर विकास प्राधिकरण कसेगा शिकंजा

देहरादून। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स यथा फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, यूट्यूब आदि पर प्लाटिंग, ले-आउट पास कराने, फ्लैट बिक्री को लेकर तमाम तरह की भ्रामक जानकारियां फैलाने वालों पर मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण ने शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है।

इस मामले में प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने महत्वपूर्ण बैठक लेकर एक छह सदस्यीय टीम गठित कर दी है जो इस तरह के लोगों को न केवल ट्रैक करेगी बल्कि प्राधिकरण के अधिकृत विभिन्न पेजेज से सही जानकारी जनता तक पहुँचाने का कार्य करेगी।

दरअसल, सोशल मीडिया के इस युग में बड़ी संख्या में लोग फेसबुक, इंस्टा जैसे तमाम माध्यमों पर उपस्थित हैं। इसी का फायदा कुछ गलत तरह के लोग हर वक्त उठाने की जुगत में रहते हैं। इनके द्वारा तमाम तरह के लुभावने विज्ञापन या जानकारियां सोशल मीडिया पर दी जाती है जिससे कई बार आकर्षित होकर लोग ठगी आदि घटनाओं का शिकार हो रहे हैं।

अब इसी समस्या को दृष्टिगत रखते हुए प्राधिकरण ने ऐसे लोगों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है।

प्राधिकरण उपाध्यक्ष वंशीधर तिवारी ने बताया कि सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी देने वालों पर नकेल कसने के लिए प्राधिकरण की एक छह सदस्य टीम बनाई गई है जिसमें सहायक अभियंता सुधीर कुमार गुप्ता, अनुसचिव एकता अरोड़ा, अवर अभियंता प्रवेश नौटियाल व नैंसी शर्मा के अलावा सहायक लिपिक कलम सिंह बिष्ट एवं प्रोग्रामर नीरज सेमवाल को शामिल किया गया है।

तिवारी ने बताया कि उक्त टीम के द्वारा विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भ्रामक जानकारी देने वालों को ट्रैक करना होगा और इसकी साप्ताहिक रिपोर्ट उन्हें उपलब्ध करानी होगी।

साथ ही टीम को यह भी दायित्व दिया गया है कि प्राधिकरण द्वारा जो भी ध्वस्तीकरण, सीलिंग आदि की कार्यवाही की जाती है उसकी जानकारी भी प्राधिकरण की वेबसाइट व विभिन्न पेजेज पर नियमित रूप से पोस्ट करनी होंगी।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी बने कुमाऊं विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति, आज से संभालेंगे अतिरिक्त जिम्मेदारी, नियमित कुलपति की नियुक्ति तक रहेगा दायित्व

देहरादून। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी को कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल के कुलपति का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। राज्यपाल एवं कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह…

उत्तराखंड के शिवम् ढौंडियाल का सत्यार्थी फेलोशिप-2026 के लिए चयन

देहरादून। उत्तराखंड के एग्रोप्रेन्योर, पर्यावरणविद् एवं विकास पेशेवर शिवम धौंडियाल का प्रतिष्ठित सत्यार्थी फेलोशिप-2026 के प्रथम बैच के लिए चयन हुआ है। दुनिया के 35 देशों से प्राप्त करीब 1,200…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 9 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन