उत्तरायणी मेला बागेश्वर में सामने आया थूक जेहाद का मामला, थूक लगाकर खिलाई जा रही थी रोटियां, दो आरोपी गिरफ्तार

बागेश्वर। बागेश्वर में लगने वाले उत्तरायणी मेले को धार्मिक और ऐतिहासिक माना जाता है। बागेश्वर की गार्गी नदी में स्नान करने के लिए इस उत्तरायणी कौतिक में हजारों लोग पहुंचते हैं।

इस मेले में पहाड़ी व्यंजनों का भी लोग आनंद लेते हैं लेकिन अब इस प्रसिद्ध ऐतिहासिक उत्तरायणी कौतिक के मेले से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने सबको हैरान कर दिया है। रामपुर से आया अमीर मेले में आने वाली जनता को थूक वाली रोटी खिला रहा है। जिसको अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली में काटा हंगामा।

ऐतिहासिक व धार्मिक उत्तरायणी मेले में थूक जेहाद का मामला प्रकाश में आया है। बाहर से आए आमीर द्वारा रोटी में थूक कर खिलाने का वीडियो वायरल होने के बाद हिंदूवादी संगठनों ने रात्रि में ही कोतवाली में हंगामा काटा। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद धर्म विशेष के लोगों द्वारा खाद्य सामग्री की दुकानें बंद की गई। उत्तरायणी मेले में इन दिनों विभिन्न क्षेत्रों के व्यवसायी यहां आकर व्यवसाय कर रहे हैं। नगर पालिका कार्यालय के गेट के सामने एक खाने का होटल खुला था।

बीते शुक्रवार की देर सायं मेले के दौरान इस होटल के कारीगर द्वारा तंदूरी रोटी में थूककर सेंकने का वीडियो वायरल हुआ। जिसे देखते ही हिंदूवादी संगठन भड़क गए व दुकान में हंगामा काटा। जानकारी मिलते ही उपजिलाधिकारी मोनिका, पुलिस उपाधीक्षक अजय लालसाह भी वहां पुलिस बल के साथ पहुंच गए। इसके बाद मनोज बचखेती, विजय परिहार आदि के नेतृत्व में हिंदूवादी संगठन कोतवाली पहुंचे व वहां भी नारेबाजी की।

विजय परिहार ने इस मामले की तहरीर पुलिस को सौंपी तथा कार्रवाई की मांग की हिंदूवादी संगठनों का कहना था कि नगर पालिका व प्रशासन की लापरवाही के चलते बाहरी क्षेत्र के धर्म विशेष के लोगों को खानपान की दुकानें आवंटित की है। जबकि खादय सुरक्षा विभाग भी इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। खुले में खादय सुरक्षा सामग्री बेची जा रही है। मामले को बढ़ता देखते हुए पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर जनपद में पुलिस को अलर्ट कर दिया गया।

पुलिस ने आमिर पुत्र शौकत अली निवासी टांडा रामपुर व फिरासत पुत्र लियाकत निवासी टांडा को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Posts

Exploring the Best Local Events in Nainital: A Complete Guide

Overview of Local Events in Nainital Key Festivals and Fairs Activities for Tourists and Locals How to Plan Your Visit to Local Events

मानव तस्करी पर न्यायिक मंथन, भीमताल के उजाला अकादमी में दो दिवसीय कोलोक्वियम शुरू

नैनीताल। मानव तस्करी जैसे गंभीर अपराध से निपटने और इससे जुड़े मामलों में प्रभावी न्यायिक कार्रवाई को मजबूत बनाने के उद्देश्य से उत्तराखंड ज्यूडिशियल एंड लीगल एकेडमी (उजाला), भवाली में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 2 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 4 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश