एक्टर सैफ अली खान के घर घुसे चोर, चोरों ने सैफ पर किए चाकू से कई हमले

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान को लीलावती अस्पताल के ICU वार्ड में रखा गया है। एक्टर पर हमले के बाद डॉक्टरों की टीम ने उनकी सर्जरी कर दी है। वह फिलहाल खतरे से बाहर हैं। लेकिन डॉक्टर्स की टीम 24 घंटे उन पर निगरानी रख रही है।

लीलावती अस्पताल के न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. नितिन डांगे ने सैफ की सर्जरी की है। उन्होंने बताया कि सैफ को कल सुबह ICU से शिफ्ट कर दिया जाएगा। एक-दो दिन में एक्टर को डिस्चार्ज भी कर दिया जाएगा। ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों ने एक्टर के शरीर पर आए जख्मों के बारे में विस्तार से चर्चा की है। लीलावती अस्पताल के CEO डॉ. नरीज उत्तमानी ने बताया,’सैफ की हड्डी में 2.5 इंच चाकू का टुकड़ा फंसा था, जिसे सर्जरी के जरिए निकाल दिया गया। पूरे शरीर पर घाव के 6 निशान मिले हैं, जिनमें से 2 जख्म गहरें हैं।’

दरअसल, बुधवार रात 2 बजे एक्टर सैफ अली खान के घर पर चोर घुस गया। चोर के साथ सैफ के बच्चों की नैनी की बहस हुई। खटका लगने पर सैफ अली खान जागे और अपने परिवार को बचाने के लिए चोर के साथ उनकी हाथापाई हो गई। चोर ने सैफ पर चाकू से हमला कर दिया और एक के बाद एक 6 बार वार किए।

चाकू के 6 वार में से 2 जख्म काफी गहरे थे। ये दोनों जख्म रीढ़ की हड्डी और गर्दन के पास लगे हैं। बताया जा रहा है कि सैफ की स्पाइन (रीढ़) में लगने के बाद चाकू का 2.5 इंच हिस्सा टूट गया और अंदर ही धंसा रह गया। इस हिस्से को ही सर्जरी करके डॉक्टरों ने बॉडी से बाहर निकाला है।

सैफ के घर की नौकरानी भी इस हमले में घायल हुई है। हालांकि, उसे मामूली चोट आई है। बताया जा रहा है कि उनके घर में एक डक्ट है, जो बेडरूम के अंदर जाकर खुलती है। शुरुआती जांच में पुलिस को शक है कि चोर इस डक्ट से ही अंदर घुसा होगा। इस घटना में हैरान करने वाली बात यह है कि सैफ पर धारदार चीज से अटैक बच्चों के कमरे में किया गया है।

बताया जा रहा है कि घटना के समय करीना कपूर खान और उनके बच्चे तैमूर और जेह सहित पूरा परिवार घर पर ही था। एक्टर सैफ अली खान ने परिवार की रक्षा के लिए लुटेरे का सामना किया। एक्टर की टीम की तरफ से भी ऑफिशियल स्टेटमेंट भी आय है। जिसके मुताबिक, सैफ के घर पर चोरी की कोशिश हुई थी।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

तांबे में आ सकती है चांदी से भी ज्यादा तेजी

शेयर बाजार में इन दिनों कमोडिटी स्टॉक्स, खासकर मेटल सेक्टर में जबरदस्त हलचल मची हुई है। अगर आप बाजार की चाल पर नजर रखते हैं, तो आपने देखा होगा कि…

भारत के एक कड़े ऐलान से बांग्लादेश को लगा तगड़ा झटका

बांग्लादेश एक के बाद एक अपनी सारे हदें पार करता चला जा रहा है। दरअसल शायद बहुत ही कम लोग यह जानते हैं कि बांग्लादेश की पूरी जूट इंडस्ट्री असल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 9 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन