सरकारी कर्मचारियों को मिली बड़ी सौगात, मोदी सरकार ने आठवें वेतन आयोग को दी मंजूरी

दिल्‍ली। मोदी सरकार ने नए साल में केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। केंद्र ने आठवें वेतन आयोग के गठन के प्रस्‍ताव को स्‍वीकार कर लिया है। सरकार के इस फैसले से हजारों कर्मचारियों को फायदा होगा।

बता दें कि सातवें वेतन आयोग का टर्म साल 2026 में समाप्‍त हो रहा है। इसे देखते हुए केंद्र सरकार ने आठवें वेतन आयोग को गठित करने का फैसला लिया है। इसके अलावा केंद्रीय कैबिनेट ने 3,985 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले तीसरे लॉन्‍च पैड को भी मंजूरी दे दी है। सरकार के इस फैसले से स्‍पेस रिसर्च की मुहिम को और रफ्तार मिलने की संभावना है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देने का ऐलान किया है। दरअसल, सातवें वेतन आयोग का टर्म साल 2026 में समाप्‍त हो रहा है। ऐसे में सरकार ने आठवें वेतन आयोग की तैयारियां अभी से ही शुरू कर दी हैं। कैबिनेट ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए आठवें वेतन आयोग के गठन को अपनी मंजूरी दे दी है। इसके लिए राज्य सरकारें, PSU आदि से विचार-विमर्श किया जाएगा। आठवें वेतन आयोग के अध्यक्ष और दो सदस्यों के नाम का भी जल्द ही ऐलान कर दिया जाएगा।

बता दें कि 7वां पे कमीशन 2016 में गठित हुआ था। कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने बताया कि आठवां वेतन आयोग 2026 से लागू होगा, ऐसे में समय रहते सुझाव, सिफारिशें आदि के लिए इसका गठन जल्द करने का फैसला लिया गया है।

अश्‍व‍िनी वैष्‍णव ने केंद्रीय कैबिनेट के फैसलों के बारे में बताते हुए श्रीहरिकोटा में तीसरे लॉन्च पैड को मंजूरी देने की जानाकारी भी दी। उन्‍होंने बताया कि तीसरा लॉन्च पैड नया और आधुनिक होगा। नया लॉन्‍च पैड नेक्स्ट जेनरेशन लॉन्च व्हीकल के लिए काफी मददगार और सहूलियत वाला होगा। इस लॉन्‍च पैड पर रॉकेट को हॉरिजोंटल (लिटाकर) असेंबल करके वापस सीधा खड़ा किया जा सकेगा। इसके निर्माण पर कुल मिलाकर 3985 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसकी कैपेसिटी पहले के दो लॅन्‍च पैड से ज्यादा होगी।

केंद्रीय मंत्री ने आगे बताया कि नए लॉन्‍च पैड को अगले 30 साल को ध्यान में रखकर तैयार किया जाएगा। सबसे बड़ी बात यह है कि मानव चंद्रमा मिशन में भी इस लॉन्‍च पैड का इस्‍तेमाल किया जाएगा। नए लॉन्‍च पैड को 48 महीनों यानी 4 साल में पूरा करने का लक्ष्‍य रखा गया है।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त कार्य भार, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

नई दिल्ली। धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा राष्ट्रपति ने मंजूर कर लिया है। वहीं उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया…

स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को धमकी भरी मेल मिलने से हड़कंप, मेट्रो स्टेशन व पीएम मोदी समेत इन नेताओं को बम से उड़ाने की मिली धमकी

दिल्ली। दिल्ली विधानसभा को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस बार विधानसभा के साथ-साथ स्पीकर विजेंद्र गुप्ता, विधानसभा मेट्रो स्टेशन को भी बम से उड़ाने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 9 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन