नैनीताल पुलिस ने मैराथन दौड़, जागरूकता पाम्पलेट, नुक्कड नाटक के माध्यम से लोगों को नशे के प्रति किया जागरूक, स्कूली बच्चों को भी नशे से होने वाले नुकसान को लेकर किया जागरूक

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा समाज से नशे के पूर्ण उन्मूलन हेतु सम्पूर्ण राज्य में चलाए जा रहे अभियान के तहत सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नशा तस्करों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने तथा आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के सम्बन्ध में जागरूक करने के लिये जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिये गये है।

उक्त निर्देशों के क्रम मे नैनीताल पुलिस द्वारा जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है तथा आम जन को नशे के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान निम्न थाना क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

1.थाना चोरगलिया-थाना चोरगलिया क्षेत्रान्तर्गत नशा मुक्ति अभियान के तहत VANDY पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं की मैराथन दौड़ करवाई गई तथा नशे के दुष्प्रभावो के संबंध में स्कूली छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया व प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान में आने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।मैराथन का शुभारंभ क्षेत्राधिकारी लालकुआं श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल द्वारा किया गया।

2. कोतवाली हल्द्वानी कोतवाली हल्द्वानी पुलिस तथा एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा निर्मल दर्शन एनजीओ के साथ रोडवेज स्टेशन, तथा रेलवे स्टेशन हल्द्वानी में नुक्कड़ नाटक व पम्पलेट वितरण कर आमजन को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया गया।

3. कोतवाली भवालीभवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत टैक्सी चालकों महिलाओं एवं आमजनमानस को नशे के विरुद्ध जागरुक करते हुए नशा न करने एवं अपने आसपास नशे की गतिविधियों से संबंधित सूचना पुलिस को देने हेतु प्रेरित किया गया।

4. थाना भीमतालआज भीमताल बाजार क्षेत्र में थाना भीमताल व सांई कृपा नशा मुक्ति केंद्र की टीम के साथ संयुक्त रूप से जन जागरूकता अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक व पोस्टर के माध्यम से आमजन को नशे के विरुद्ध जागरूक किया गया।

5. थाना कालाढूंगी- कालाढूंगी क्षेत्रान्तर्गत आमजनमानस को नशे से दूर रहने हेतु प्रेरित किया गया तथा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया गया।

नैनीताल पुलिस द्वारा जनपद में सभी थाना क्षेत्रान्तर्गत लगातार आम जनमानस तथा छात्र/छात्राओं को नशे से दूर रहने तथा नशा मुक्त उत्तराखण्ड बनाने में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किये जाने हेतु जागरूक किया जा रहा है। युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए युवाओं को नशा छोडनें हेतु प्रोत्साहित किया गया, साथ ही सभी को नैतिकता का पाठ पढ़ाते हुए समाज की मुख्य धारा में जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।

Related Posts

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2026” के अंतर्गत जनपद में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने…

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

नैनीताल। क्षेत्रीय लोगों की लंबे समय से मांग पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जनहित में बड़ा निर्णय लेते हुए जनपद नैनीताल के विधानसभा क्षेत्र नैनीताल के ग्राम कटीमी गजार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026

  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश