एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा तथा कमांडेंट 31वीं वाहिनी प्रीति प्रियदर्शिनी को मिली पदोन्नति

नैनीताल। आज आईजी कुमायूं रेंज, डॉ0 योगेन्द्र सिंह रावत द्वारा एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा आईपीएस, तथा प्रीति प्रियदर्शिनी आईपीएस, कमाण्डेंट 31वीं वाहिनी पीएसी रूद्रपुर को सीनियर सलेक्शन ग्रेड में पदोन्नति मिलने पर कंधे पर सितारे और कॉलर बैंड लगाकर उन्हें शुभकामनाएं दी गई।

इस अवसर पर नैनीताल पुलिस के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी पदोन्नत हुए दोनों अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा आईपीएस, कमाण्डेंट 31वीं वाहिनी पीएसी श्रीमती प्रीति प्रियदर्शिनी आईपीएस, का वर्ष 2012 में सिविल सेवा में चयन होने के उपरांत उत्तराखण्ड कैडर आवंटित हुआ, तथा वर्तमान में दोनों अधिकारी उत्तराखण्ड में अपनी सेवाएं दे रहे है।

प्रहलाद नारायण मीणा पूर्व में एएसपी देहरादून, एएसपी हरिद्वार, एसपी रूद्रप्रयाग, एसएसपी अल्मोड़ा, एसपी आर हल्द्वानी, एसपी सीबीसीआईडी हल्द्वानी और एसपी विजिलेंस हल्द्वानी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।वर्तमान में नैनीताल जनपद की कमान सम्भालते हुए युवाओं को नशे के मकड़जाल से बचाने हेतु लगातार नशे के तस्करों को सलाखों के पीछे पहुचाने का काम कर रहे हैं।

अपने सेवा काल के दौरान, SSP NAINITAL मीणा ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं।

● 2018 में लेह लद्दाख में चाइना इंडिया बॉर्डर पर आईटीबीपी के साथ पुलिस सेल्यूट के लिए भी जा चुके हैं।

● जनपद रुद्रप्रयाग में रहते हुए केदारनाथ यात्रा / प्रधानमंत्री के सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा लेकर सर्वाधिक भ्रमण कार्यक्रमों को सकुशल संपादित कराया गया।

● 2019 में वे कैलास मानसरोवर यात्रा के लाइजनिंग ऑफिसर भी रहे।

● इसके अतिरिक्त, भारतीय वायुसेना के साथ साहसिक अभ्यास में 5000 फीट की ऊंचाई से 5 पैरा जम्प लगाकर वे उत्तराखण्ड के पहले आईपीएस अधिकारी बने, जिन्होंने पैरा जम्पर का खिताब हासिल किया।

● पीएम सिक्योरिटी कोर्स भी इनके द्वारा किया गया है।

● इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री सुशासन पुरस्कार से नवाजा जा चुका है।

IPS प्रीति प्रियदर्शिनी ने जनपद चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ के एसपी और नैनीताल के एसएसपी के तौर पर उत्कृष्ट कार्य किया। इसके अलावा, एसपी विजिलेंस और एसपी इंटेलिजेंस के रूप में भी उन्होंने अपनी कार्यकुशलता का परिचय दिया। वर्तमान में वे 31वीं वाहिनी पीएसी रूद्रपुर में कमांडेंट के पद पर तैनात हैं।

प्रारंभ से ही समर्पण और कार्य में उत्कृष्टता के दृष्टिगत प्रीति प्रियदर्शनी को मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार द्वारा वर्ष 2017 में ‘सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न’ और वर्ष 2022 में राज्यपाल महोदय द्वारा ‘उत्कृष्ट सेवा पदक’ से सम्मानित किया जा चुका है तथा वर्ष 2021 में एसएसपी नैनीताल के पद पर रहते हुए वे देश के टॉप 50 कप्तानों में शुमार हो चुकी हैं।

Related Posts

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2026” के अंतर्गत जनपद में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने…

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

नैनीताल। क्षेत्रीय लोगों की लंबे समय से मांग पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जनहित में बड़ा निर्णय लेते हुए जनपद नैनीताल के विधानसभा क्षेत्र नैनीताल के ग्राम कटीमी गजार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 9 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026

  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश