BCCI ने किया नए सचिव का एलान, देवजीत सैकिया बने जय शाह के उत्तराधिकारी

मुंबई। देवजीत सैकिया को BCCI का नया सचिव चुन लिया गया है, वो जय शाह की जगह लेंगे। बीसीसीआई द्वारा बुलाई गई स्पेशल जनरल मीटिंग के दौरान सैकिया की सचिव पर पर नियुक्ति की पुष्टि की गई है।

उनके अलावा प्रभतेज सिंह भाटिया को नया कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सैकिया और प्रभतेज को निर्विरोध क्रमशः सचिव और कोषाध्यक्ष पदों के लिए नामांकित किया गया था। नामांकन के बाद दोनों की नियुक्ति निश्चित थी, जिसकी स्पेशल जनरल मीटिंग के दौरान पुष्टि हुई है।

जय शाह ने 1 दिसंबर को ICC के नए चेयरमैन का पद संभालने के बाद BCCI सचिव पद छोड़ दिया था। ऐसे में BCCI के प्रेसिडेंट रोजर बिन्नी ने संविधान में अपने अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए देवजीत सैकिया को अंतरिम सचिव पद दिया था।

बताते चलें कि बीसीसीआई में कोई पद खाली होने के 45 दिन के भीतर उस पर नई नियुक्ति होनी अनिवार्य है। जय शाह की जगह लेकर सैकिया अब नए सचिव बन गए हैं, दूसरी ओर प्रभतेज सिंह भाटिया ने आशीष शेलार की जगह ली है। आशीष ने महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री पद मिलने के बाद कोषाध्यक्ष पद छोड़ दिया था। वो वैसे भी कोषाध्यक्ष के तौर पर अपने 2 कार्यकाल पूर्ण कर चुके थे।

नए सचिव देवजीत सैकिया का पहला टास्क ये रहा कि उन्होंने BCCI प्रेसिडेंट रोजर बिन्नी के साथ टीम इंडिया की रिव्यू मीटिंग में भाग लिया। इस रीव्यू मीटिंग में टीम इंडिया के हेड कोच, कप्तान रोहित शर्मा और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने भी भाग लिया। कुछ सूत्रों अनुसार यह मीटिंग करीब 2 घंटे तक चली, जिसमें खासतौर पर भारत के टेस्ट मैचों में प्रदर्शन को लेकर गहन चर्चा हुई।

देवजीत सैकिया पूर्व फर्स्ट-क्लास क्रिकेटर रहे हैं, असम से आते हैं। उन्होंने 1990 और 1991 के बीच कुल 4 फर्स्ट-क्लास मैच खेले, जिनमें वो विकेटकीपर के तौर पर खेले। इन 4 मैचों में उन्होंने 53 रन बनाए और विकेटकीपर के तौर पर 9 डिसमिसल भी अपने नाम किए।

Related Posts

तांबे में आ सकती है चांदी से भी ज्यादा तेजी

शेयर बाजार में इन दिनों कमोडिटी स्टॉक्स, खासकर मेटल सेक्टर में जबरदस्त हलचल मची हुई है। अगर आप बाजार की चाल पर नजर रखते हैं, तो आपने देखा होगा कि…

भारत के एक कड़े ऐलान से बांग्लादेश को लगा तगड़ा झटका

बांग्लादेश एक के बाद एक अपनी सारे हदें पार करता चला जा रहा है। दरअसल शायद बहुत ही कम लोग यह जानते हैं कि बांग्लादेश की पूरी जूट इंडस्ट्री असल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश