महाकुंभ से पहले यूपी में HMPV का खतरा, लखनऊ से सामने आया पहला केस

लखनऊ। आगामी महाकुंभ से पहले यूपी में HMPV का खतरा बढ़ गया है। लखनऊ शहर से इस वायरस का पहला मामला सामने आया है। 60 साल की एक महिला पॉजिटिव पाई गई है।

13 जनवरी से प्रयागराज में महाकुंभ मेला आयोजित होने वाला है, जहां लाखों श्रद्धालु एकत्रित होंगे।ऐसे में, इस वायरस के सामने आने से संक्रमण फैलने का डर और भी गहरा गया है। स्वास्थ्य विभाग ने वायरस के प्रसार को रोकने के लिए अलर्ट जारी कर दिया है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

बुधवार को एक महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों से महिला को बुखार था और उनकी सांस फूल रही थी। रात में उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। ब्लड सैंपल की जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अब देशभर में इस वायरस के कुल 9 मामले सामने आए हैं।

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दो दिन पहले इस वायरस को लेकर बैठक की थी। उन्होंने इस बैठक में मौसमी बीमारी और HMPV जैसे वायरस से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट रहने कहा था।

स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, HMPV एक वायरल संक्रमण है, जो सांस संबंधी समस्याओं को जन्म देता है और खासतौर पर बुजुर्गों और बच्चों पर पहले अटैक करता है।

अभी तक इस वायरस के लिए कोई विशेष वैक्सीन नहीं है, लेकिन समय रहते सावधानी बरतने से इसके प्रभाव को कम किया जा सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस वायरस के फैलने का खतरा ज्यादा है, इसलिए सतर्कता बनाए रखना जरूरी है।

Related Posts

तांबे में आ सकती है चांदी से भी ज्यादा तेजी

शेयर बाजार में इन दिनों कमोडिटी स्टॉक्स, खासकर मेटल सेक्टर में जबरदस्त हलचल मची हुई है। अगर आप बाजार की चाल पर नजर रखते हैं, तो आपने देखा होगा कि…

भारत के एक कड़े ऐलान से बांग्लादेश को लगा तगड़ा झटका

बांग्लादेश एक के बाद एक अपनी सारे हदें पार करता चला जा रहा है। दरअसल शायद बहुत ही कम लोग यह जानते हैं कि बांग्लादेश की पूरी जूट इंडस्ट्री असल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 9 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश